{"_id":"5fde48018ebc3e3f760f02bc","slug":"dispute-in-alhadadpur-over-vivekanand-statue-city-office-news-ali2515682184","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलहदादपुर में विवेकानंद की प्रतिमा लगाने को लेकर बढ़ा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलहदादपुर में विवेकानंद की प्रतिमा लगाने को लेकर बढ़ा विवाद
विज्ञापन
धनीपुर ब्लॉक के गांव अलहदादपुर ग्राम पंचायत में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित कराने को लेकर छिड़ा विवाद और बढ़ गया है। प्रधान ज्योति सिंह के पति व सपा नेता अर्जुन सिंह भोलू ने इस मामले में राज्यपाल से शिकायत करते हुए छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह पर प्रतिमा न लगने देने का आरोप लगाया है। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस मामले में प्रधान को नोटिस भेजते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह स्वयं से निर्माणाधीन प्रतिमा को हटा लें। वरना उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
बता दें कि अलहदादपुर की प्रधान ज्योति सिंह के पति अर्जुन सिंह भोलू गांव के द्वार से सटे पार्क में अपने निजी खर्च से विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करा रहे हैं। कुछ गांव वालों की शिकायत पर छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह ने इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। पीडब्ल्यूडी विभाग ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पाया है कि प्रतिमा स्थापना के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।
इस पर सहायक अभियंता निर्माण खंड-1 पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। वहीं, अर्जुन सिंह भोलू ने इस प्रकरण में भाजपा विधायक को लेकर कहा है कि भाजपा विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करा रही है। वहीं, उनकी पार्टी के विधायक ने ही प्रतिमा को स्थापित होने से रोक दिया है। यह गलत है।