फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Despite taking user charge, the garbage is not getting up from the house

यूजर चार्ज लेने के बावजूद नगर वासियों के घर से नहीं उठ रहा कूड़ा

Fri, 06 Nov 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Despite taking user charge, the garbage is not getting up from the house
यूजर चार्ज देने के बावजूद नगरवासियों के घरों से कूड़ा नहीं उठ रहा है। नगर आयुक्त का पद संभालने वाले एडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह के समक्ष घर-घर से कूड़े उठवाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

यूं तो शहर में समस्याओं का अंबार है। कुछ समस्या ऐसी है, जिसका दैनिक स्तर पर निपटारा बेहद जरूरी होता है। अमृत योजना एवं सीवर लाइन निर्माण के लिए शहर की सड़कें ख्ुादी पड़ी हैं।
विज्ञापन

बार-बार शिकायत के बावजूद इसका समाधान नहीं हुआ है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। गर्मी में नगरवासियों को बेहद परेशानी हुई। अभी भी कई क्षेत्रों में समस्याएं बरकरार हैं। गूलर रोड, अशोक नगर, न्यू अशोक नगर, मित्रनगर एवं शक्तिनगर में ठीक से जलापूर्ति नहीं हो रही है। कभी-कभी बदबूदार एवं गंदे पानी की आपूर्ति होने से क्षेत्र के लोग खून के आंसू रो रहे हैं। बेगपुर में भी लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में नालियां उफान मार रही हैं। जलभराव व गंदगी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। महानगर में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कई क्षेत्रों में एलईडी नहीं लगने के कारण रात में अंधेरा पसरा रहता है। दो एजेंसियों के बीच की लड़ाई की सजा नगरवासी भुगत रहे हैं। नगर निगम के उपसभापति पुष्पेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि समन्वय के अभाव में बहुत सारे कार्य अधूरे पड़े हैं। अधूरे कार्य को पूरा करना नए नगर आयुक्त के समक्ष बड़ी चुनौती है। नगरवासी उम्मीद भरी नजरों से नगर आयुक्त की ओर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed