फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Debt ridden businessman commits suicide

Aligarh News: कर्ज में डूबे व्यापारी ने की आत्महत्या, जमीन आदि गिरवी रख लिया था डेढ़ करोड़ का ऋण

Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 01:04 AM IST
सार

व्यापार के लिए जमीन आदि गिरवी रख डेढ़ करोड़ का ऋण चार वर्ष पूर्व लिया था। मगर तमाम कारणों के चलते वे ऋण जमा नहीं कर पा रहे थे। बैंक प्रबंधक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था और घर जब्त करने संबंधी नोटिस तक जारी कर दिया था।

विज्ञापन
Debt ridden businessman commits suicide
मृतक संजीव कुमार वार्ष्णेय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के गांधी पार्क क्षेत्र की प्रीमियर नगर बैंक कालोनी में बृहस्पतिवार देर रात खादी ग्रामोद्योग संस्था के एक पदाधिकारी व्यापारी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ उम्र व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


जांच में आत्महत्या के मूल में डेढ़ करोड़ का बैंक ऋण न चुका पाने का दबाव सामने आ रहा है। परिवार ने भी बैंक प्रबंधक पर मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांधीपार्क के कंदौली खादी ग्रामोद्योग संस्थान के मंत्री 54 वर्षीय संजीव वार्ष्णेय ने व्यापार के लिए जमीन आदि गिरवी रख डेढ़ करोड़ का ऋण चार वर्ष पूर्व लिया था। मगर तमाम कारणों के चलते वे ऋण जमा नहीं कर पा रहे थे। पत्नी मीरा के अनुसार बैंक प्रबंधक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था और घर जब्त करने संबंधी नोटिस तक जारी कर दिया था। इसी से आहत संजीव ने देर रात घर के अन्य सदस्यों के कामकाज में व्यस्त होने के दौरान अपने कमरे में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बेटा आर्यव व बेटी प्रियांशी पढ़ाई कर रहे थे। इस सूचना पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। खबर पर पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर के अनुसार फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा गया है। पत्नी की ओर से जो तथ्य बताए गए हैं, उन पर जांच की जा रही है। इधर, मामले में उद्योग व्यापार संगठन ने अनुराग गुप्ता की अगुवाई में बैठक कर बैंक के इस उत्पीड़नात्मक रवैये पर गहरा दुख जताया है। इस दौरान अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, सतेंद्र सारस्वत, सुधीर वार्ष्णेय, हरिकिशन वार्ष्णेय, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed