फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body found of missing youth

लापता वाल्मीकि युवक की लाश मिली, इलाके में तनाव

Thu, 10 Dec 2020 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body found of missing youth
दीपू कांती । फाइल फोटो - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के शीशियापाड़ा से 2 दिसंबर से लापता नगर निगम कर्मी वाल्मीकि युवक का शव बुधवार दोपहर कमालपुर के पास नाले में मिला। यह खबर जैसे ही परिवार व मोहल्ले में फैली तो इलाके में तनाव के हालात पैदा हो गए। पोस्टमार्टम हादस में भीड़ जमा हो गई। देर रात तक वहां हंगामे हालात बने हुए थे। पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारियां चल रही थीं। पोस्टमार्टम के बाद ही साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई?
विज्ञापन

शीशियापाड़ा निवासी 27 वर्षीय दीपू पुत्र विनोद नगर निगम में सेवारत था। परिवार में दो भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। 1 दिसंबर को उसके बड़े भाई की शादी हुई। सुबह दुल्हन विदा होकर घर आई है। इसके थोड़ी देर बाद ही दीपू अपने भाई से कहीं घूमने जाने की बात कहकर चला गया। फिर नहीं लौटा। दो दिन तक वापस न आने और मोबाइल बंद होने पर परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। लगातार खोज जारी थी और पुलिस भी सर्विलांस की मदद से कुछ नंबरों पर काम कर रही थी। इसी बीच बुधवार दोपहर कबाड़ बीनने वाले एक युवक ने कमालपुर के पास पंच विहार कालोनी के सामने नाले में लाश पड़ी देखी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फोटो व कपड़ों आदि के आधार पर दीपू के परिवार को बुलाया तो परिवार ने उसे दीपू के शव के रूप में पहचान लिया।
विज्ञापन

शाम होते होते यह खबर इलाके में तनाव का कारण बन गई। देर शाम कांग्रेस नेता श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, भाजपा नेता राजीव भारती, नगर सफाई मजदूर संघ के प्रदीप भंडारी, बिल्लू चौहान आदि तमाम वाल्मीकि नेताओं के साथ भीड़ पोस्टमार्टम हाउस में जमा हो गई। तनाव को देखते हुए शीशियापाड़ा में व पोस्टमार्टम केंद्र पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रात करीब 9 बजे वहां पोस्टमार्टम में देरी को लेकर हंगामा भी हुआ। अधिकारियों ने तत्काल सीएमओ से बात कर पोस्टमार्टम की व्यवस्था कराना तय किया। देर रात तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर गांधीपार्क हरिभान सिंह राठौर के अनुसार मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल डिटेल ने पैदा किया दो महिलाओं पर शक
पुलिस ने इस मामले में दीपू की तलाश के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर दो महिलाओं को जांच के दायरे में लिया। दीपू की लाश मिलने के बाद एक महिला से पूछताछ शुरू कर दी है। वह महिला पास के ही इलाके की रहने वाली है। वहीं दूसरी महिला दिल्ली की बताई गई है, जिससे पूछताछ के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed