फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cyber Crime

परिपक्व बीमा पॉलिसी के नाम पर ऑनलाइन ठगी में चार गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
अभियुक्त अदनान अख्तर। - फोटो : CITY OFFICE
साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। वैशाली (गाजियाबाद) के एक फ्लैट से चल रहा यह रैकेट लोगों की एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की बीमा पॉलिसी परिपक्व होने के बाद उनसे ठगी करता था। गिरोह लोगों को उनकी रकम शेष रह जाने का लालच देकर एकाउंट की जानकारी लेकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफ र कर लेता था।
विज्ञापन

तीन साल से चल रहे इस गोरखधंधे से अब तक यह गिरोह कई करोड़ रुपये की हेराफेरी कर चुका है। फिलहाल, गिरोह के चार सदस्य दबोचे गए हैं, जबकि करीब दस सदस्य पुलिस रडार पर हैं, जिनकी पुलिस बारीकी से जांच कर गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस मुंबई के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की कई शिकायतें पुलिस तक पहुंची थीं। इसी क्रम में 29 दिसंबर 2020 को रेलवे मुरादाबाद के इंजीनियर अतर सिंह निवासी रेलवे स्टेशन कॉलोनी सिविल लाइंस ने खुद के साथ एक लाख 80 हजार 999 रुपये की ठगी का मुकदमा साइबर थाने में दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 9760581645 से उनके पास इसी तरह कस्टमर केयर बताकर फोन आया। उधर से कहा गया कि आपकी बीमा पॉलिसी परिपक्व हो गई है। आपने भुगतान भी ले लिया है, मगर अभी कुछ भुगतान शेष रह गया है। ठग ने उसी भुगतान का लालच देकर कई बार में रकम ऐंठ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने जांच करते हुए कुछ नाम उजागर किए। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने प्रकाश में आए आरोपी संदीप गुप्ता निवासी वैशाली, गाजियाबाद मूल निवासी कैउटरा रेलवे क्रासिंग बांदा, तारिक निवासी ईस्ट दिल्ली मूल निवासी घोडे़ वाली गली पूर्व, फयाज अली देहलीगेट जनपद मेरठ, हिमांशु शेखर निवासी वैशाली गाजियाबाद मूल निवासी विद्यापति नगर चकदा मधुबनी बिहार व अदनान निवासी राजीव नगर दिल्ली मूल निवासी सरधना मेरठ को गाजियाबाद के वैशाली स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर एसपी क्राइम डॉ. अरविंद भी मौजूद रहे। टीम में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के अलावा मनोज कुमार, महेश कुमार, अतुल गुप्ता, ललितेश कुमार, विनीत चौधरी, राजेश राणा, विवेक, धीरज त्यागी, अजीत कुमार, अमर सिंह शामिल रहे।

ये हुआ बरामद
इस गैंग से एक दर्जन एंड्रायड मोबाइल, एक दर्जन कीपेड मोबाइल, दो लैपटॉप, दो दर्जन क्रेडिट व डेविट कार्ड, एक दर्जन बैंकों की चेकबुक व पासबुक, 2 दर्जन सिम, काफी पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गिरफ्तार संदीप गुप्ता के नाम से क्राइम इन्फॉरमेशन ब्यूरो का कार्ड आदि सामान बरामद हुआ है।

अभियुक्त हिमांशु शेखर

अभियुक्त हिमांशु शेखर- फोटो : CITY OFFICE

अभियुक्त तारिक।

अभियुक्त तारिक।- फोटो : CITY OFFICE

संदीप गुप्ता, अभियुक्त

संदीप गुप्ता, अभियुक्त - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed