फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vanshika death

आखिरी नमस्ते कर चांद-तारों के बीच पहुंची वंशिका

Sat, 15 Dec 2018 02:01 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 15 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
vanshika death
मौत के बाद विलाप करती मां रीना उपाध्याय व अन्य परिजन। - फोटो : Amar Ujala
 मासूम बच्ची को स्कूल ले जा रही मां की दुनिया पल भर में वीरान हो गई। जिस बच्ची को सुबह अपने हाथों से खुशी-खुशी स्कूल ले जाने के लिए तैयार किया था। क्या पता था कि यह यात्रा उसके जीवन की अंतिम यात्रा साबित होगी। हादसे के बाद से बच्ची की मां रीना उपाध्याय और भाई माधव उपाध्याय बदहवाश है।
विज्ञापन


मां के मुंह से सिर्फ वंशिका का नाम और आंखों से आंसू निकल रहे हैं। मां की आंखों के सामने हादसे का वह भयावह मंजर बार-बार सामने आ रहा है। कई बार मां की चीखें निकल पड़ी। इधर मासूम माधव भी अपनी मासूम जुवा से दीदी-दीदी पुखरता रहा। मगर, उस मासूम को क्या मालूम की कुदरत के कहर के आगे उसकी प्यार भरी आवाज से अब उसकी दीदी पुकारने पर कभी दौड़कर उसके पास वापस नहीं आएगी। अब उसका हाथ पकड़कर वंशिका कभी होमवर्क नहीं करा पाएगी। 
विज्ञापन


इधर, वंशिका के पिता सूर्यप्रकाश और चाचा बच्ची के चुलबुली हरकतों को सोच-सोचकर बार-बार रो उठते। पिता और चाचा बच्ची के शव से लिपटकर रो उठे। तरसती आंखों एवं खामोश जुवा में एक बार फिर से वही चुलबुले पन की हरकतों को करने की वंशिका से गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, उसके दादा-दादी भी बच्ची के शव को देख फफक उड़े। सूर्य प्रकाश के परिवार वालों ने बताया कि मासूम वंशिका हर किसी को बहुत प्यारी थी। वह घर में आने वाले हर मेहमान से इतने आदर से पेश आती कि मानों वही घर की सबसे बड़ी हो। दादी से कहानी सुनने के साथ ही उनके हर काम में उसे हाथ बटाने का शौक था। मगर, अफसोस की जिन हाथों ने बेटी को सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार किया। थोड़े समय बाद ही उन्हीं हाथों उसक ी अर्थी भी सजानी पड़ी। परिवार वालों ने बताया कि वह स्कूल जाने से पहले घर के सभी सदस्यों को नमस्ते करके जाती थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed