फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven people arrested for theft, six phones and laptops recovered

सात लोगों का गिरोह गिरफ्तार किया चोरी के छह फोन और लैपटॉप बरामद

Sat, 24 Mar 2018 02:06 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sat, 24 Mar 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
Seven people arrested for theft, six phones and laptops recovered
पकड़े गये मोबाइल लूट गिरोह के बारे में जानकारी देते सीओ पंकज श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल को लूट कर उसका लाक आदि तोड़कर बेचने वाले एक गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में मोबाइल झपटने में माहिर बदमाश हाथरस के पुलिस अधीक्षक के पेशकार की निजी गाड़ी पर ड्राइवर है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए बदमाशों से चोरी के कई फोन और लैपटॉप आदि बरामद हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से मोबाइल झपटने और लूट आदि की बढ़ रही वारदातों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी ने निर्देश दिए थे। सर्विलांस सेल की सहायता से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारसौल मस्जिद वाली गली के पास बदमाश सचिन चौधरी सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया। छह एंड्रायड फोन और एक चोरी का लैपटॉप भी मिला।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में से एक सचिन चौधरी पुत्र नेपाल सिंह निवासी मीरपुर दौहड़ा थाना पिसावा, हाल पता प्रिंस नगर कॉलोनी देहली गेट ने बताया कि वह पहले लूटपाट का काम करता था। अब नहीं करता है। अब तो वह हाथरस के पुलिस अधीक्षक के पेशकार रमाकांत पचौरी, जो कि अलीगढ़ में भी तैनात रहे हैं, उनकी निजी गाड़ी पर ड्राइवर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह किए गए हैं गिरफ्तार
सचिन चौधरी पुत्र नेताप सिंह, निवासी मीरपुर, दौहड़ा, थाना पिसावा, हाल पता, प्रिंस नगर कालोनी, थाना देहली गेट, चेतन पुत्र अचल, निवासी नगला मौलवी, थाना देहली गेट, सीमर पुत्र वजुउद्दीन, निवासी जाटव पुरी, थाना रामगढ़, जिला फिरोजाबाद, हाल पता उदला हाजी जहीम मीट फैक्ट्री, थाना बन्ना देवी, नौशाद पुत्र  साबू कुरैशी, निवासी कस्बा थाना सिंघार पुर, जिला बुलंदशहर, हाल पता मस्जिद वाली गली, सारसौल, थाना बन्ना देवी, सोहेल, पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी टंकी वाली गली, मोहल्ला थाना बहजोई, जिला संभल, हाल पता मस्जिद वाली गली थाना बन्ना देवी, आमिर खान पुत्र रफीक, निवासी ऊदला, इलियासपुर, थाना बन्ना देवी अलीगढ़, चौधरी समीर, पुत्र मो. नजीर, निवासी मस्जिद वाली गली, सारसौल थाना बन्ना देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed