{"_id":"d59c5f1848540556189522f41eeef022","slug":"ohe-line-of-50-meter-wire-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 मीटर ओएचई लाइन का तार चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 मीटर ओएचई लाइन का तार चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़-मंजूरगढ़ी स्टेशनों के मध्य गुरुवार रात चोरों ने ओएचई लाइन का करीब 50 मीटर कॉपर वायर चोरी कर लिया। इस बीच मालगाड़ी की आवाज सुनते ही चोर कटा हुआ तार लेकर फरार हो गए।
दूसरी ओर के कटे हुए तार का हिस्सा मालगाड़ी के पेंटो में फंस गया, जिससे पेंटो टूट गया। चालक दल की सूचना पर रात को ही रेलवे और आरपीएफ अफसर डॉग स्क्वायड लेकर मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने जांच शुरू कर दी।
इस घटना से करीब चार घंटे ट्रैक बाधित रहा, जिससे कई मालगाड़ी, लिंक एक्सप्रेस, एसीएम पैसेंजर सहित आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित रहीं।
गुरुवार रात मालगाड़ी करीब 2:50 बजे हरदुआगंज से अलीगढ़ की ओर रवाना हुई। ट्रेन मंजूरगढ़ी-अलीगढ़ के बीच पहुंची तभी इंजन का पेंटो टूट गया। चालक दल ने इंजन से उतर कर देखा कि पेंटो कॉपर वायर में फंसने से टूटा है।
विज्ञापन
इस घटना की जानकारी चालक दल ने रेलवे कंट्रोल रूम के माध्यम से स्थानीय रेलवे स्टेशन के अफसरों को दी। शनिवार को जीएम के निरीक्षण से पूर्व हुई घटना से रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे अफसरों ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि चोरों ने करीब 50 मीटर कॉपर वायर चोरी कर लिया और दूसरेे तार को चुराने का प्रयास कर रहे थे। संभावना है कि ट्रेन की आवाज सुनते ही वह कटे हुए तार लेकर फरार हो गए। जिसके कारण दूसरी ओर का तार चोरी होने से बच गया।
इंस्पेक्टर आरपीएफ नवल किशोर ने बताया कि घटना रात 2-3 बजे के बीच की रही होगी। सुबह करीब 6:53 पर लाइन को ओके कर लिया गया था। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके, कई जगह दबिश भी दी है।