{"_id":"57ba066f4f1c1b270ed4f190","slug":"dalit-teenager-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतरौली में दलित किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतरौली में दलित किशोरी से गैंगरेप
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
Updated Mon, 22 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में एक दलित किशोरी को घर में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। भीड़ ने आरोपी महिला समेत दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पाकर एटा सांसद राजवीर सिंह भी थाने पहुंचे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक आरोपी कासगंज के रहने वाले हैं।
रविवार को कस्बा निवासी 14 साल की दलित किशोरी को एक महिला ने अपने घर में कुछ काम करने के बहाने से बुला लिया। महिला के घर में पहले से ही मौजूद दो युवकों ने किशोरी को बदनीयत से दबोच लिया। किशोरी ने जब शोर मचाया तो महिला ने घर का गेट बंद कर लिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी और किशोरी के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला से जबरन गेट खुलवाया और युवकों के चंगुल से किशोरी को छुड़ाया। किशोरी का आरोप है कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोगों ने दोनों युवकों और महिला को पकड़ लिया और तीनों को कोतवाली ले आए।
दलित किशोरी के साथ हुई हैवानियत पर दलित नेता जगदीश वीके राना, सपा नगराध्यक्ष डॉ. कबीर खान, भाजपा युवा नेता राष्ट्र सौरभ, समाज सेवी पवन वर्मा, सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंजीत सिंह, दिनेश चौहान, संजय आदि के नेतृत्व में तमाम लोग कोतवाली पहुंच गए और तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शैलेश पुत्र प्रेम सिंह, लोकेश पुत्र सतीश निवासी सिरावली कासगंज बताए हैं। पीड़ित की मां की तहरीर पर दोनों युवक और महिला रामवती उर्फ ऊषा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों आरोपी जेल भेजे जाएंगे।