फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   chakuon se godakar padose ke hatya, 6 jakhme

चाकुओं से गोदकर पड़ोसी की हत्या, 6 जख्मी

Thu, 13 Sep 2018 12:57 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 13 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
chakuon se godakar padose ke hatya, 6 jakhme
चाकुओं से गोदकर पड़ोसी की हत्या, पांच जख्मी - फोटो : Amar Ujala
बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर में दो पड़ोसियों के बीच रास्ते का विवाद बुधवार रात हिंसक हो गया। शराब के नशे में धुत एक पड़ोसी ने दूसरे को चाकुओं से गोदकर कत्ल कर दिया। बीचबचाव में आए छह लोग चाकुओं के प्रहार से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खबर पर एसपी देहात सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन सीएचसी छर्रा भिजवाया और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से गांव में तनाव है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्ष दलित समाज के हैं।
विज्ञापन


पहाड़ीपुर में भूरी सिंह (35) पुत्र हुब्बलाल और पड़ोसी महेश कुमार पुत्र मुंशीलाल के बीच घेर का रास्ता-नाली और छत से बिजली की कटिया डालने को लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था। भूरी सिंह अपने घेर पर महेश की छत से बिजली का तार डालता था। महेश इसका विरोध करता था। इसी बात पर सोमवार को भी दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उस समय गांव के कुछ लोगों की मध्यस्थता पर मसला निपट गया और किसी तरह की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची। मगर महेश अंदरखाने खुन्नस पाले हुए था। बुधवार देर शाम करीब सात बजे महेश शराब पीकर आया। उसने भूरी सिंह से फिर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि भूरी सिंह के विरोध करते ही ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर उसे मौके पर ही ढेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बीच बचाव में आए संजय पुत्र दौलतराम, हरिओम पुत्र लालाराम, तारा सिंह पुत्र देवीलाल, चीनी उर्फ प्रेमप्रकाश पुत्र तेजपाल, मनोज पुत्र जयनारायण भी चाकू लगने से घायल हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि गोली भी चली थी।

सूचना मिलने पर बरला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन गांव के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए वहां अतरौली, छर्रा, अकराबाद और गंगीरी थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी देहात भी मौके पर पहुंच गए और पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। 


दोनों परिवारों में दो-तीन दिन से बिजली का तार डालने व रास्ते के विवाद में झगड़ा चल रहा था। बुधवार देर रात शराब के नशे में फिर झगड़ा होने पर हमलावर पक्ष ने चाकुओं से भूरी सिंह पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और बीच-बचाव में पांच लोग जख्मी हुए हैं। तीन लोग हिरासत में हैं। मुख्य आरोपी महेश फरार है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। गांव में अब हालात सामान्य हैं।
-मणीलाल पाटीदार एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed