फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP did not support the election

चुनाव में समर्थन न करने पर भाजपाई को गोली मारी

Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP did not support the election
चुनाव में समर्थन न करने पर भाजपाई को गोली मारी - फोटो : Rupesh
खैर कस्बे में शुक्रवार की सुबह दो बाइक सवार युवकों ने आढ़त लगाने वाले एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि भाजपा नगर पालिका चुनाव में एक उम्मीदवार का समर्थन करने से इंकार करने पर गोली मारी गई है। घटना से आक्रोशित खैर के व्यापारियों ने मंडी बंद कर दी और थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी अन्नू आजाद एवं एसडीएम जोगेंद्र सिंह भी कोतवाली पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा प्रत्याशी एवं व्यापारियों की थाने में पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि कुलदीप पुत्र रणवीर सिंह निवासी ब्लाक कॉलोनी खैर की अनाज मंडी में आढ़त है। वह भाजपा कार्यकर्ता भी हैं। गुरुवार को करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी मुहल्ला उपाध्याय निवासी त्रिभुवन गौड़ उर्फ लाला पहलवान दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप पर निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के एक उम्मीदवार के समर्थन का दबाव बनाया। कुलदीप ने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ता है और पार्टी प्रत्याशी का ही समर्थन करेगा। आरोप है कि इसी बात पर कुलदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर कुछ गल्ला व्यापारी व किसान दुकान पर पहुंचे।

बीचबचाव कर लाला को वहां से भगा दिया। शुक्रवार की सुबह कुलदीप अपने घर के बाहर सड़क पर खड़े होकर अपने साथी नीतू चौधरी से बात कर रहे थे, तभी त्रिभुवन अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा, और कुलदीप को गोली मारकर भाग निकला। गोली कुलदीप के पेट को रगड़ती हुई कोहनी में लगी।

गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़ पड़े। इंस्पेक्टर एवं चौकी इंचार्ज ने घायल को अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। घायल के पिता ने त्रिभुवन गौड़ पुत्र कृष्णकुमार गौड़ व एक अन्य खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


इंस्पेक्टर खैर दिनेश चंद्र दुबे के अनुसार लाला पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर आढ़त लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने के बाद मंडी बंद होने की जानकारी से मंडी में धान बेचने पहुंचे किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने मंडी के सामने अलीगढ़-पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। इस जाम में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा भी फंस गए। प्रभारी मंत्री ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed