फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arrest of former MLA Rakesh Singh, STF, raids

पूर्व विधायक राकेश सिंह के घर एसटीएफ का छापा, गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2018 02:45 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Tue, 27 Feb 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
Arrest of former MLA Rakesh Singh, STF, raids
पुलिस हिरासत में पूर्व विधायक ठा. राकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को देर रात करीब 12 बजे छर्रा विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक ठा. राकेश कुमार सिंह के पुराने आरटीओ कंपाउंड स्थित फ्लैट पर लखनऊ एसटीएफ ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है। उनके फ्लैट से एसटीएफ ने म्यांमार में बनी एक पिस्टल टोरस भी बरामद की है, जिसे पूर्व विधायक ने विदेशी हथियार बेचने वाले रैकेट से करीब साढ़े चार लाख रुपये में खरीदी थी। देर रात पूर्व सपा विधायक को एसटीएफ क्वार्सी थाने लेकर पहुंची जहां पर उनसे पूछताछ जारी थी। जानकारी मिलते ही सपा के नेताओं का थाने में जमावड़ा लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि एसटीएफ की इस टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्रा कर रहे हैं। लखनऊ एसटीएफ ने क्वार्सी थाना पुलिस, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संदीप दीक्षित, सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर गांधी पार्क एवं अन्य पुलिस बल के साथ पूर्व सपा विधायक ठा. राकेश कुमार सिंह के फ्लैट पर अचानक दबिश दी। करीब आधे घंटे तक टीम ने उनसे फ्लैट पर ही पूछताछ की।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार एसटीएफ लखनऊ विदेशी हथियारों के आपूर्ति करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पीछे लगी थी, जिसमें हथियार बेचने वाले और ठा. राकेश सिंह को पिस्टल दिलाने वाला बिचौलिया एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। उनसे पूछताछ के बाद एसटीएफ ने पूर्व विधायक के आवास पर छापा मारा। पूर्व विधायक और आपूर्तिकर्ता का एसटीएफ ने आमना-सामना भी कराया है। देर रात उनके खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की कार्रवाई चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीस राउंड वाली है यह पिस्टल
ठा. राकेश सिंह के पास से बरामद विदेशी पिस्टल 20 राउंड वाली है। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक को यह पिस्टल विदेशी हथियारों के आपूर्तिकर्ता ने उनके फ्लैट पर आकर बेची थी। पुराने आरटीओ कंपाउंड के चौथे खंड स्थित फ्लैट में पूर्व विधायक अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed