फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गलत आख्या पर एसओ पालीमुकीमपुर कोर्ट में तलब

गलत आख्या पर एसओ पालीमुकीमपुर कोर्ट में तलब

Thu, 28 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गलत आख्या पर एसओ पालीमुकीमपुर कोर्ट में तलब
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।
विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र में छात्रा के साथ कोचिंग सेंटर में शिक्षक द्वारा की गई छेड़छाड़ के मामले में छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज मुकदमे में विवेचक की ओर से एफआर लगाकर कोर्ट में भेजने को कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। कोर्ट को गुमराह करने वाली आख्या देने पर एडीजे-5 की अदालत ने नाराजगी जताते हुए एसओ पालीमुकीमपुर को कोर्ट में तलब किया है।

एक फरवरी 2017 की शाम करीब पांच बजे एक छात्रा पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी। वहां शिक्षक ने छात्रा के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ की थी। पीड़ित पक्ष ने छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोर्ट में दर्ज बयानों में छात्रा ने वही आरोप लगाए। इसके बाद भी विवेचक ने कोर्ट में एफआर लगा कर रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन


इस पर वादी की आपत्ति के बाद कोर्ट ने 27 मार्च को एफआर निरस्त करते हुए पुन: विवेचना के आदेश दिए थे। 26 अप्रैल को वादी ने प्रगति आख्या तलब किए जाने के लिए कोर्ट में आवेदन किया। कोर्ट ने विभिन्न तिथियों में विवेचक को तलब किया। आरोप है कि विवेचक जुगल किशोर ने कोर्ट में गुमराह करने वाली आख्या दी। कोई स्पष्ट आख्या नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाहिद रजा की कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसओ पालीमुकीमपुर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया। कहा कि एसओ कारण दर्शाएं कि क्यों और किन परिस्थितियों में विवेचक द्वारा गुमराह करने वाली आख्या प्रस्तुत की गई? साथ ही प्रगति आख्या नियत तारीख में प्रत्येक दशा में न्यायालय में प्रस्तुत करें। इसमें कोई त्रुटि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed