{"_id":"5b32a0684f1c1b5d748b701d","slug":"51530044520-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हत्या कर फेंका गया था महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर हत्या कर फेंका गया था महिला का शव
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी बाईपास कयामपुर मोड़ पर शुक्रवार शाम मिले महिला के शव की 72 घंटे बीत जाने के बाद भी शिनाख्त न होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम करा दिया गया।
पोस्टमार्टम में स्पष्ट हुआ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। उसके कपड़े व डीएनए सैंपल पुलिस ने संरक्षित किए हैं।
क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 32 वर्षीय महिला का सलवार शूट पहने हुए शव मिला था। शिनाख्त न हो पाने पर उसे पोस्टमार्टम केंद्र में रखवाया गया था। 72 घंटे बीत जाने पर शिनाख्त न होने की स्थिति में शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में गला दबाने से हत्या के साथ नाक व गर्दन की हड्डी भी टूटी होना पाया गया है। माना जा रहा है कि नाक की हड्डी लाश फेंके जाने के वक्त न टूटी हो या किसी तरह की चोट पहुंचाई गई हो। अब एनसीआरबी आदि की मदद से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।