फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Panchayat Secretary dies after falling from a retaining wall; whether it was an accident or a heart attack is a matter of investigation.

Hamirpur (Himachal) News: डंगे से गिरकर पंचायत सचिव की मौत, हादसा या हार्ट अटैक जांच का विषय

Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरेड़ी और फाहल के पंचायत सचिव उदय सिंह उर्फ बग्गु (46) की मंगलवार सुबह डंगे से गिरने के कारण मौत हो गई। उदय सिंह का पैर फिसलने से वह डंगे से गिरे या उन्हें हृदयघात आया, फिलहाल यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। गांव डडोह निवासी उदय सिंह पुत्र खेमदू राम सरेड़ी पंचायत घर जाने के लिए पैदल निकले थे। घटनास्थल से कुछ दूरी आगे उनकी कार खड़ी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वह अचानक डंगे से नीचे गिर गए। करीब दो घंटे बाद वहां से गुजर रहे उनके भाई की नजर उन पर पड़ी, लेकिन तब तक उदय सिंह की सांसें थम चुकी थीं।
सूचना मिलते ही गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी विनय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय सिंह के निधन की सूचना मिलते ही एसडीएम नादौन निशांत शर्मा, बीडीओ राजेश ठाकुर, पंचायत प्रधान सरेड़ी ताराचंद, पूर्व प्रधान राजीव ठाकुर, राजेश कुमार राजू सहित कई पंचायत सचिव उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उदय सिंह अपने पीछे पत्नी, दिव्यांग बेटे और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed