{"_id":"6a972983c042aa9a9c0f8e23","slug":"seven-illegal-slag-crushing-and-scrap-melting-units-sealed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-179626-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सात अवैध स्लैग क्रशिंग और स्क्रेप मेल्टिंग इकाइयां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सात अवैध स्लैग क्रशिंग और स्क्रेप मेल्टिंग इकाइयां सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अनुमति बिना संचालित वायु प्रदूषणकारी इकाइयों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सुजडू क्षेत्र रैनबो रोड पर सात अवैध स्लैग क्रशिंग और वेस्ट स्क्रेप मेल्टिंग इकाइयों को सील कर दिया। सभी इकाइयों की विद्युत आपूर्ति भी काट दी गई।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. गीतेश चन्द्रा ने बताया कि अवैध रूप से संचालित स्लैग क्रशिंग इकाइयां वायु प्रदूषण फैला रही हैं। बताया कि डीएम के निर्देश पर गठित टीम की ओर से छापेमारी की गई।
इस दौरान पाया गया कि उक्त इकाइयां राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना संचालित हो रही थीं। उन्होंने बताया कि सील की गई इकाइयों में स्लैग क्रशिंग इकाई कामरान एंटरप्राइजेज, वेस्ट स्क्रेप मेल्टिंग इकाई इस्लाम डस्ट आयरन, स्लैग क्रशिंग इकाई शेखजी एंटरप्राइजेज, स्लैग क्रशिंग इकाई इस्लाम अहमद, वेस्ट स्क्रेप मेल्टिंग इकाई एआर ट्रेडिंग, स्लैग क्रशिंग इकाई मो. शाहिद और वेस्ट स्क्रेप मेल्टिंग इकाई इंडिया ट्रेडर्स को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
सभी इकाइयों के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए। बताया कि सभी इकाइयां सुजड़ू क्षेत्र के रैनबो रोड पर स्थित हैं। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता चन्द्रशेखर, जिला उद्योग केंद्र के कनिष्ठ सहायक गौरव कुमार, उप्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता राजा गुप्ता शामिल रहे।