फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The second brother injured in the collision with the Nilgai died.The second brother injured in the collision with the Nilgai died.

Muzaffarnagar News: नील गाय की टक्कर से घायल दूसरे भाई ने दम तोड़ा

Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The second brother injured in the collision with the Nilgai died.The second brother injured in the collision with the Nilgai died.
चरथावल। सड़क हादसे में नीलगाय की टक्कर से घायल दूसरे भाई नाहिद (35) ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले रविवार को उसके भाई साजिद (32) की भी मौत हो गई थी। पिता अशफाक अभी भी मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह मल्हूपुरा निवासी अशफाक अपने दोनों बेटों साजिद और नाहिद के साथ पीलिया के उपचार के लिए चरथावल आ रहे थे। दधेडू के पास मुख्य मार्ग पर अचानक एक नीलगाय उनके एक्टिवा स्कूटर से टकरा गई। तेज गति से हुई भिड़ंत के कारण एक्टिवा सड़क पर गिर गया। इस हादसे में पिता और दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को परिजनों ने मेरठ के सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों ने इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। जांच अधिकारी एसएन दहिया ने बताया कि परिवार की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद तीनों घायलों को मेरठ के सुभारती हॉस्पिटल ले जाया गया था। उपचार के दौरान रविवार को साजिद की मौत हो गई। मंगलवार को नाहिद ने भी मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। इस दोहरी क्षति से परिवार में गहरा दुख है। पिता अशफाक का इलाज अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed