{"_id":"6a97293dccb391771701574b","slug":"audio-goes-viral-regarding-illegal-operation-of-jcb-diwan-suspended-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-179645-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अवैध रूप से जेसीबी चलवाने को लेकर ऑडियो वायरल, दीवान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अवैध रूप से जेसीबी चलवाने को लेकर ऑडियो वायरल, दीवान निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली(मुजफ्फरनगर)। अवैध रूप से जेसीबी चलवाने के लिए पैसे मांगने से जुड़ा एक ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में ककरौली थाने के चालक दीवान प्रवीण को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने यह कार्रवाई की है।
वायरल ऑडियो में दीवान प्रवीण और एक जेसीबी मालिक के बीच बातचीत रिकॉर्ड है। बातचीत में रात के समय जेसीबी मशीन चलाने और उसके बदले पुलिस को रुपये देने की बात कही जा रही है। ऑडियो में थाना प्रभारी को रुपये देने और बरात चढ़ने जैसे शब्दों का भी उल्लेख है। जेसीबी मालिक ने दावा किया कि क्षेत्र में करीब आठ दिन से काम चल रहा है। उसने यह भी कहा कि वह जेसीबी को थाने नहीं ले जाने देगा, चाहे कुछ भी करना पड़े। पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का भी गलत आरोप लगाया गया है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की शिकायत सोमवार को ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंच गई थी। उन्होंने क्षेत्राधिकारी भोपा से जांच रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही दीवान के खिलाफ कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा ने दीवान के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब इस पूरे मामले में विभागीय जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
खनन करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वायरल हुआ ऑडियो
रविवार रात को बेहड़ा सादात-बिजनौर मार्ग पर एक खेत में खनन कार्य में प्रयोग की जा रही जेसीबी मशीन को पुलिस ने सीज कर दिया था। जेसीबी के चालक से खनन की अनुमति मांगने पर खनन करवा रहे स्कॉर्पियो कार में सवार वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों ने खेत में कूदकर जान बचाई थी। सोमवार को थानाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने भोपा क्षेत्र के नया गांव नंगला बुजुर्ग निवासी सोनू उर्फ गुल मोहम्मद, ककरौली क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव निवासी आमिर आलम व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
-- -- -- -
दो दरोगा भी किए थे निलंबित
बता दें कि ककरौली थाने में तैनात दो दरोगाओं हरिओम और जबर सिंह को एसएसपी ने दो दिन पहले निलंबित किया था। दरोगा हरिओम की रुपये लेने की वीडियो, जबर सिंह ने पीड़ित पक्ष के साथ अभद्रता की थी। इसके चलते दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।