फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fraudsters hacked a BJP leader's WhatsApp

Raebareli News: ठगों ने भाजपा नेता का व्हाट्सएप हैक किया

Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters hacked a BJP leader's WhatsApp
रायबरेली। भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव का व्हाट्सएप नंबर हैक कर साइबर ठगों की ओर से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। ठगों ने उनके परिचितों को इमरजेंसी का हवाला देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के संदेश भेजे। मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के इंदिरा नगर निवासी एवं सदर विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनीता श्रीवास्तव के व्हाट्सएप अकाउंट को ठगों ने निशाना बनाया। परिचित लोगों को संदेश भेजे। इसमें कहा कि उनकी यूपीआईडी काम नहीं कर रही है। कुछ पैसों की जरूरत है। सुबह 11 बजे तक पैसे वापस कर दूंगी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर अनीता ने पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने में पहुंचकर शिकायत की। परिचित लोगों से अनुरोध किया कि वह किसी को उनके नाम पर पैसे न ट्रांसफर करें। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed