{"_id":"6a97273ea0a6bf803a084f18","slug":"the-police-will-take-pampu-and-rohit-who-are-in-jail-on-remand-and-interrogate-them-shamli-news-c-26-1-sal1002-173136-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जेल में बंद पंपू व रोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जेल में बंद पंपू व रोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस
Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड में जेल में बंद आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि करनाल जेल में बंद पानीपत के पंपू गिरोह के सदस्य राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गोगी गिरोह के सदस्य रोहित की भी हत्याकांड में भूमिका रही है।
दोनों को जल्द पीसीआर पर लेकर रिमांड पर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम राज सामने आने की संभावना है।
n हत्या के बाद लाल बस से लोनी और फिर दिल्ली पहुंचे थे मोहित-सुमित : पुलिस के हाथ हत्याकांड से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज लगी है। इसमें मुठभेड़ में मारे गए सोनीपत निवासी मोहित और सुमित वारदात के बाद बस में सवार होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पहले लाल बस से लोनी पहुंचे और इसके बाद दिल्ली चले गए। पुलिस अब इस फुटेज के आधार पर उनके भागने के रास्ते की भी जांच कर रही है।