{"_id":"6a97281417e7901bfe07f52f","slug":"akhilesh-yadav-slams-the-government-over-rajeshs-death-in-jail-due-to-deteriorating-health-badaun-news-c-123-1-bdn1038-172091-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हवालात में तबीयत बिगड़ने से राजेश की मौत पर अखिलेश ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हवालात में तबीयत बिगड़ने से राजेश की मौत पर अखिलेश ने सरकार को घेरा
Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली की हवालात में तबीयत बिगड़ने के बाद अटसेना गांव के राजेश कोरी की मौत होने और कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। प्रकरण में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजेश कोरी की मौत के मामले में सरकार और पुलिस की आलोचना करते हुए निशाना साधा है।
अखिलेश ने लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 28 साल के राजेश कोरी को पुलिस हिरासत में ले गए, लेकिन वह जिंदा नहीं लौटे। पुलिस राजेश कोरी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बता रही है। यह सबसे आसान तरीका है। जितनी भी कस्टोडियल डेथ होती है, उनमें पुलिस कार्डियक अरेस्ट बताती है। यूपी कस्टोडियल डेथ में नंबर वन होता जा रहा है। वीडियो में पुलिस और थाने की कहानी मैच नहीं कर रही है।
पुलिस की कहानी और सीसीटीवी फुटेज की कहानी में कोई मैच नहीं है। उनके मुताबिक हिरासत में हुई मौत जैसे गंभीर मामलों में सरकार को संवेदनशीलता के साथ निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली के अंदर के वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद