फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   देव मोटर्स के कर्मचारी की मौत

देव मोटर्स के कर्मचारी की मौत

Thu, 17 Jan 2019 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
देव मोटर्स के कर्मचारी की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के जीटी रोड स्थित देव मोटर्स कंपनी के एक कर्मचारी की बुधवार को दुर्घटना में मौत हो गई। युवक दिन में खाने के समय वर्कशाप से बाहर आ रहा था। तभी यह दुर्घटना हुई। इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। हालांकि कंपनी प्रबंधक ने पीछे जाती कंपनी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत होने की बात कही है।


दीपांशू (25) पुत्र मुकेश कुमार निवासी कुंवर नगर कालोनी, गांधी पार्क देव मोटर्स में स्टोर हेल्परी का काम करता था। एक माह पहले ही उसने यहां नौकरी करनी शुरू की थी। बुधवार को दिन के खाने के समय वह खाना खाने वर्कशाप से बाहर आ रहा था। तभी दुर्घटना में वह जख्मी हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर, हादसे के बाद देव मोटर्स में हलचल मच गई। पूरा स्टाफ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। उन्होंने दीपांशू को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया मगर, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दीपांशू के परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन भी जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंच गए। देर शाम शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन



हालांकि इस मामले में देर रात तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। दीपांशू चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में उससे छोटी उसकी एक बहन और है। हादसे के बाद दीपांशू के भाई सहित अन्य परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। इंस्पेक्टर बन्नादेवी जावेद खान के अनुसार शुरुआत में यह चर्चा बताई गई थी कि दीपांशु लिफ्ट के नीचे दब गया था। मगर किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपांशू का कंपनी की कार से ही हादसा हो गया था। हादसे के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। इस दुख की घड़ी में पूरा स्टाफ मृतक के परिवार के साथ खड़ा है।
- दीपक यादव, मैनेजर, देव मोटर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed