फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बदले गए जिले के आधा दर्जन क्षेत्राधिकारी

बदले गए जिले के आधा दर्जन क्षेत्राधिकारी

Fri, 23 Nov 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
बदले गए जिले के आधा दर्जन क्षेत्राधिकारी
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एसएसपी ने जिले की कानून व्यवस्था व चुनावी तैयारियों के मद्देनजर आधा दर्जन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इस बदलाव के तहत ट्रेनी आईपीएस एएसपी नीरज जादौन को अब सीओ द्वितीय की जिम्मेदारी दी है। वहीं लंबे समय से एएमयू जैसे महत्वपूर्ण सर्किल तीन में काम संभाल रहे संजीव दीक्षित को गभाना का नया सीओ बनाया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार नए बदलाव के तहत संजीव दीक्षित को सीओ तृतीय से सीओ गभाना, गभाना से नीरज जादौन को सीओ द्वितीय, द्वितीय से पंकज श्रीवास्तव को सीओ तृतीय, बरला से अनुज कुमार को खैर, खैर से तेजवीर सिंह को इगलास, यहां से राम आशीष यादव को बरला भेजा है। वहीं परशुराम यादव को ट्रैफिक के साथ-साथ लाइन का भी जिम्मा दिया गया है।



कई चौकी प्रभारी भी बदले
इसके अलावा एसएसपी ने सासनी गेट की पला चौकी के प्रभारी केपी सिंह को अब सिविल लाइंस, बाबरी मंडी कोतवाली से उमेश कुमार इगलास, चंडौस से जोगेंद्र कुमार पला चौकी सासनी गेट, अमरेश कुमार को ईशनपुर क्वार्सी से अचलताल, इगलास से मेहताब हसन को ओजोन सिटी क्वार्सी, यहां तैनात सौदान सिंह को ईशनपुर क्वार्सी भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed