फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शीशिया पाड़ा प्रकरण में् महापंचाय, समिति का गठन किया गया

शीशिया पाड़ा प्रकरण में् महापंचाय, समिति का गठन किया गया

Mon, 15 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
शीशिया पाड़ा प्रकरण में् महापंचाय, समिति का गठन किया गया
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। शीशीरिया पाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान की गई कार्यवाही पर वाल्मीकि समाज ने कड़ी प्रतिक्रिया की है। रविवार की शाम को वाल्मीकि समाज की महापंचायत हुई ,जिसमें नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों सहित समाज के सभी बड़े नेता शामिल हुए। महापंचायत में वाल्मीकि समाज संघर्ष समिति के गठन का ऐलान किया और मंदिर के निर्माण में किसी भी प्रशासनिक बाधा का विरोध किया।

महापंचायत के बाद सफाई कर्मचारी नेता बिल्लू चौहान ने बताया कि प्रशासन की कार्यवाही से वाल्मीकि समुदाय में रोष है। महापंचायत में तय हुआ है कि प्रशासन ने जिन लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करायी है, वह रिपोर्ट वापस ली जाए। इसके अलावा मातारानी के मंदिर के निर्माण में प्रशासनिक बाधा न हो। साथ ही समाज की जिन महिलाओं के साथ अभद्रता, जाति सूचक शब्द कहे गए हैं, इस मामले की तहरीर हमने गांधी पार्क में दी है, इसमें रिपोर्ट दर्ज की जाए। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्योराज जीवन, नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधेलाल घूरी, आनंद शास्त्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारती, सुनील टुंडा, बबलू कमल, दर्शन जीवन, लाला राम नंदा, महेंद्र राठौर, अनिल राज चौहान, मोनू चेतन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed