फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जबरन धर्म परिर्वतन कराया, धोखे से शादी, ससुर, जेठ और देवर ने किया दुष्कर्म

जबरन धर्म परिर्वतन कराया, धोखे से शादी, ससुर, जेठ और देवर ने किया दुष्कर्म

Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जबरन धर्म परिर्वतन  कराया, धोखे से शादी, ससुर, जेठ और देवर ने किया दुष्कर्म
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना सिविल लाइंस इलाके में रहने वाली एक महिला ने गैर समुदाय के एक व्यक्ति पर पहचान बदल कर पहले शादी करने और बाद में अपने धर्म के मुताबिक शादी करने के बाद अपने देवर, ससुर और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

महिला ने एसएसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है जिसमें कहा है कि उसे विदेश में बेचने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए उसका पासपोर्ट बनवाया गया है। दोपहर में जब वह एसएसपी से मिलने पहुंची तो वहां मौजूद पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मिलीं। उन्होंने पूरा घटनाक्रम सुना और अधिकारियों से मदद दिलाने की बात कही।
विज्ञापन


पत्र में कहा है कि शादी से पहले उसे उसके ही धर्म के मुताबिक नाम बताया गया। जिसके बाद दोनों की शादी हुई, लेकिन शादी के बाद पता चला कि आरोपी व्यक्ति दूसरे समुदाय से है। इसी के साथ उसके शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का दौर शुरू हो गया। इसी तरह वक्त गुजरा और उसने दो बेटों को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे दो अलग-अलग मकानों में रखा जाता। उत्पीड़न के इसी क्रम में उसके ससुर, देवर और जेठ ने पति के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने कहा कि अगर तूने किसी को बताया तो तेरे टुकड़े टुकड़े कर दिए जाएंगे।


पत्र में कहा गया है कि उसका जेठ एक अपराधी है और कई मुकदमों में वांछित है। पीड़िता को मारने की साजिश के तहत ससुराल वालों ने एक बार गैस सिलिंडर खुला छोड़कर उसमें आग लगा दी थी। आरोपियों ने पीड़िता का पैसा, जेवर और कीमती सामान भी हड़प लिया है। उसके ससुराल वाले बेहद भ्रष्ट किस्म के हैं। इनके चारों बेटों की पत्नियां मायके में ही रह रही हैं। क्योंकि यह लोग लगातार दहेज की मांग करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed