फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एटा के दंपती को हाईवे पर बाइक सवारों ने लूटा

एटा के दंपती को हाईवे पर बाइक सवारों ने लूटा

Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
एटा के दंपती को हाईवे पर बाइक सवारों ने लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर से सटे हाईवे बाईपास पर सोमवार शाम एटा के बाइक सवार दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। घटना के वक्त दंपती एटा से नोएडा जा रहे थे, तभी कोतवाली क्षेत्र में पीछे से आए बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर बाइक को गिराया और फिर महिला के हाथ से पर्स लूट ले गए, जिसमें नकदी व जेवरात रखे हुए थे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

मूल रूप से एटा के मोहल्ला रवाड़ी का धर्मेंद्र नोएडा की किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह सोमवार को अपनी पत्नी तन्नू को लेकर बाइक से एटा से नोएडा जा रहे थे। शाम करीब छह बजे वह हाईवे बाईपास पर केातवाली क्षेत्र में अलतबाक मीट फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद महिला के हाथ से पर्स लूट ले गए। पर्स में 4 हजार रुपये, दो अंगूठी आदि कीमती सामान रखा था। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार मामले में जांच के बाद बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमे आदि की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेटीएम कैश बैक का लालच दे खाते से उड़ाए 7200 रुपये
अलीगढ़। सासनी गेट थाना क्षेत्र के हाथरस अड्डा स्थित पेट्रोल पंप के सामने साईं कांप्लेक्स में मोबाइल की दुकान करने वाले राहुल आहूजा सोमवार की दोपहर साइबर क्राइम का शिकार हो गए हैं। साइबर क्रिमनल ने पेटीएम के माध्यम से उन्हें सात हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने सासनी गेट थाने में तहरीर दी है।


पीड़ित राहुल आहूजा के अनुसार सोमवार की दोपहर उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि पेटीएम ने उन्हें 200 रुपये का कैश बैक दिया है। इसे पाने के लिए मोबाइल पर आए मैसेज को जैसे ही खोला पीड़ित के खाते से 7200 सौ रुपये कट गए।

यह देख पीड़ित हक्का-बक्का रह गया। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed