फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   विदेश मंत्रालय तक पहुंचा सऊदी अरब में फंसे युवक का मामला

विदेश मंत्रालय तक पहुंचा सऊदी अरब में फंसे युवक का मामला

Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय तक पहुंचा सऊदी अरब में फंसे युवक का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सऊदी अरब में फंसे इगलास के युवक का मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंच गया है। अब एलआईयू ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर इस पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए युवक की स्वदेश वापसी की बात कही है।

इगलास के गांव ब्यौंही निवासी आजाद खां को दिल्ली की एक एजेंसी ने वहां पर ड्राइवर की नौकरी की बात कहकर भिजवाया था, लेकिन वहां पर उसको शेख ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन


सोमवार को सऊदी अरब में फंसे युवक की पत्नी और परिवार वालों ने एसएसपी से मुलाकात कर मदद की मांग की। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि वह उनकी बात को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एसएसपी के निर्देश पर एलआईयू ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है और इस पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए उक्त युवक को सऊदी अरब में मुक्त करा उसकी स्वदेश वापसी की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed