{"_id":"5b32a1584f1c1bfa6e8ba180","slug":"161530044760-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब झपटमार हनी का साथी अजीम रडार पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब झपटमार हनी का साथी अजीम रडार पर
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दो दिन पहले पुलिस अभिरक्षा से भागे हनी उर्फ नितिन पंजाबी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका साथी अजीम रडार पर ले लिया है। अजीम पर भी छिनैती व अन्य अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दिया है और रात उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह गायब हो गया।
इंस्पेक्टर क्वार्सी संजीव दुबे के अनुसार हनी से पूछताछ में उसके साथ अपराध करने वाले साथियों के नाम उजागर हुए हैं। उनमें अजीम का नाम भी सामने आया है। अजीम का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है और पिछले दिनों ही वह जेल से छूटकर आया है। इसके बाद से इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। उसे तलाशा जा रहा है।
इसी आधार पर रात उसके घर पर उसकी तलाश की गई। मगर वह पुलिस के पहुंचने पर गायब हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अगर अजीम हाथ नहीं आया तो उसे अन्य कानूनी प्रक्रियाओं से भी गुजरना पड़ सकता है।