फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus: Alert in Hospitals

कोरोनाः आपात स्थिति से निपटने को शहर में 50 वेंटिलेटर

Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Corona virus: Alert in Hospitals
कोरोना वायरस या किसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए जनपद के अस्पतालों में करीब 50 वेंटिलेटर है। इसमें से 20 वेंटिलेटर जेएन मेडिकल कॉलेज में है। शेष 30 वेंटिलेटर प्राइवेट अस्पतालों के पास है। कोरोना वायरस ने पुरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। नोएडा, आगरा व जयपुर में संदिग्ध केस आने के बाद स्वास्थ्य महकमे द्वारा एहतियात के तौर पर इंतजामों का जायजा लिया जा रहा है। इस सिलसिले में बृहस्पतिवार को राहत आयुक्त वीडियो कांफ्रेंस करने वाले हैं। जिला प्रशासन ने सीएमओ से जनपद में उपलब्ध वेंटिलेटर, सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल, डॉक्टरों की संख्या, पैरा मेडिकल स्टाफ की संख्या आदि के जानकारी मांगी है। आधी सूचना पर एडीएम सिटी ने सीएमओ को फोन कर दुबारा सभी जानकारी मांगी। सीएमओ डॉ. गीता प्रधान ने बताया कि सभी जानकारी जुटा ली गई है। नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा ने बताया कि पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड है। उन्होंने बताया कि जिले में आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 वेंटिलेटर है। डॉक्टरों की सूची तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

जनवरी से अब तक 20 लोग विदेश से आए हैं अलीगढ़
जनवरी से मार्च 2020 तक अलीगढ़ में करीब 20 लोग चीन, थाईलैंड एवं इटली से आए हैं। चार संदिग्ध मरीजों की जांच हुई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग के महामारी रोग विज्ञानी डॉ. शोएब ने बताया कि जनवरी में 14 लोग चीन से आए थे। उसके बाद वुआन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र एवं उसकी पत्नी यहां आई। कोरोना वायरस का लक्षण होने पर जांच कराई जो निगेटिव आई। शादी की सालगिरह मनाने थाईलैंड गए युवा दंपत्ति में भी लौटने पर कोरोना के लक्षण दिखे। उनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। चीन के वुआन से एक लड़की आई थी। वह वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। आर्मी कैंप में उसे 28 दिन आइसोलेशन में रखा गया था। ईरान से एक युवक आया है। उस पर नजर रखी जा रही है। अब इटली से दो युवक आए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव...
-किसी से हाथ न मिलाए और न गले मिले, 5 फीट की दूरी से बात करें
-वायरस से बचाव के लिए मास्क का इस्तेमाल करें
-अपने आस-पास सफाई का इंतजाम करें
- हाथ को 20 सेकेंड से अधिक समय तक साबुन से रगड़कर धोएं
- अपनी नाक, मुंह को गंदे हाथ से न छुएं और न ही हाथ धोएं बिना खाएं
- सर्दी, खांसी, बुखार आदि होनेपर डॉक्टर के पास तुरंत जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed