फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City immersed in devotion due to Lord Govind Rath Yatra

Aligarh News: गोविंद भगवान रथयात्रा से भक्ति में डूबा शहर

Thu, 28 Mar 2024 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
City immersed in devotion due to Lord Govind Rath Yatra
घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान के 11 दिवसीय महोत्सव के तहत बुधवार को तिमंजिला रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। 20 से अधिक मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। कहीं आरती उतारी गई तो कहीं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रथ का बंबू खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। पहली बार रथयात्रा की कमान महिला मंडल के हाथों में रही।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान से रथयात्रा की शुरुआत महाआरती के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। महाआरती गायत्री देवी एवं कमलेश वार्ष्णेय ने की। शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए रथयात्रा देर रात बागला मार्ग स्थित अक्रूर इंटर कॉलेज पर पहुंची, वहां ठाकुर जी ने विश्राम किया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया, जबकि चरकुला नृत्य एवं राम दरबार की एलईडी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। देर रात ठाकुरजी माता प्रियाजी के साथ शहर भ्रमण करने के उपरांत घंटाघर अक्रूर चौक स्थित अपने मंदिर गर्भगृह पर आकर विराजमान हो गए। अतिथि आईएएस प्रिंस वार्ष्णेय, सीए शिवांगी वार्ष्णेय, इस्लामनगर से कविता वार्ष्णेय, बीना वार्ष्णेय, वंदना वार्ष्णेय, शशि वार्ष्णेय, मीनू गुप्ता, ममता वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहीं। अतिथियों का रथयात्रा महोत्सव अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय व उनकी पूरी टीम और मंदिर श्री गोविंद भगवान प्रबंध समिति ने फूलमालाओं से लादकर और पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


यह झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
रथयात्रा महोत्सव में 20 से अधिक झांकियां शामिल रहीं। इसमें सबसे अधिक आकर्षक श्रीनाथजी स्वरूप बने नन्हे बालक की झांकी रही। इसके अलावा राम मंदिर, केदारनाथ, फिरोजाबाद से आई लाइट वाली झांकी, जयपुर से आया लंगूर बच्चों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। इसके साथ ही नयागंज बाजार में आकर्षक आतिशबाजी ने रथयात्रा में शामिल भक्तों के उमंग व उत्साह को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनका रहा सहयोग
शोभायात्रा में दीप्ति, सीमा, माधुरी, रजनी, प्रीति, अनुपम, अनुराधा, ऋतु, नम्रता, साक्षी, प्रीति वार्ष्णेय, पूजा, डिंपल, आरती, मीनाक्षी, कुसुम, तुलसी रानी, श्वेता, उषा, रितु, भावना, प्रभा, दीपिका, वंदना, समृद्धि, शिखा, सीमा, आशा, कल्पना, मंदिर संरक्षक कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, लक्ष्मीकांत सराफ, मेला अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन गुप्ता, अतुल चौधरी आदि अनेक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed