फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chandaus riot Report filed against 100 people including 11 named

चंडौस बवाल: 11 नामजद सहित 100 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने दो को दबोचा, कई आरोपी परिवार सहित भागे

Sun, 05 Jul 2026 11:39 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Jul 2026 11:39 AM IST
सार

दो जुलाई को गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम वंश सिसोदिया की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां उपद्रवियों की भीड़ ने ट्रैक्टर फूंक दिया था। उपद्रवी तत्वों ने ईंट, पत्थर, सरिया और हथियारों से ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की थी।

विज्ञापन
Chandaus riot Report filed against 100 people including 11 named
चंडौस थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के कस्बा चंडौस में सड़क हादसे में हुई बालक की मौत के बाद बवाल मामले में पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए 11 नामजद सहित 100 से अधिक अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को पुलिस ने गांव एलमपुरा में दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। भारी संख्या में फोर्स के पहुंचने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


दो जुलाई को गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 11 वर्षीय मासूम वंश सिसोदिया की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां उपद्रवियों की भीड़ ने ट्रैक्टर फूंक दिया था। उपद्रवी तत्वों ने ईंट, पत्थर, सरिया और हथियारों से ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की थी। पुलिस की गाड़ी को पलटाने का प्रयास किया। आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और रास्ता साफ करने आई क्रेन के काम में भी रोड़े अटकाए।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में उप-निरीक्षक अजय सिंह की तहरीर पर थाने में एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट में पुलिस पर जानलेवा हमला, आगजनी, सरकारी कार्य में बाधा, लोक शांति भंग और उपद्रव की धाराएं शामिल की गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और मुखबिर की मदद से घटना में शामिल मुख्य आरोपियों की शिनाख्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की विस्तृत विवेचना उप-निरीक्षक आदित्य श्रीवास्तव को सौंपी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। लोक शांति भंग करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। कस्बे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। - आदित्य बंसल, एसपी सिटी

इन 11 नामजद आरोपियों पर गिरी गाज
पुलिस ने ऐलमपुरा के सोनू, ललित, पंकज, पंकज का भाई, विष्णु, विष्णु का भाई, बिन्ना, मोरा, हिमांशु. अमरीश, अमूल दूध की गाड़ी का ड्राइवर (मनोज गभाना की गाड़ी, नाम अज्ञात) इसके अलावा लगभग 100 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी बलवा, आगजनी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज हुआ है।

गांव एलमपुरा में कई आरोपी परिवार सहित भागे
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाल राजवीर सिंह परमार ने शनिवार सुबह गांव एलमपुरा में भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस ने दो नामजदआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई आरोपी घर छोड़कर भाग गए।  पुलिस उनकी तलाश में लगातार जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed