Aligarh: मतदाता सूची से आधार कार्ड को जोड़ने का अभियान शुरू, ऑन और ऑफलाइन माध्यम से करा सकते हैं लिंक
डीएम ने बताया कि स्वैच्छिक रूप से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। मतदाता अपना आधार नंबर ऑनलाइन या ऑफलाइन मतदाता पहचान पत्र से जुड़वा सकते हैं।
विस्तार
चुनाव आयोग के निर्देश पर सोमवार से मतदाता सूची में स्वैच्छिक मतदाताओं के नाम आधार कार्ड से जोड़ने के अभियान की शुरूआत हो गई। बूथ लेबल अफसर (बीएलओ) घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं के आधार कार्ड एकत्रित करेंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के साथ ही नाम, पते आदि का भी संशोधन करा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के सभागार में स्वैच्छिक रूप से वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने के अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय में स्थापित हेल्पडेस्क का भी फीता काटकर उसकी शुरूआत की।
डीएम ने बताया कि स्वैच्छिक रूप से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। मतदाता अपना आधार नंबर ऑनलाइन या ऑफलाइन मतदाता पहचान पत्र से जुड़वा सकते हैं। मतदाता सूची या वोटर कार्ड में किसी प्रकार की अशुद्धि है तो उसको भी ठीक कराया जा सकता है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं मतदाताओं से कहा कि वे अभियान में स्वयं अपना, परिवार, रिश्तेदार, आस-पड़ोस के मतदाताओं को आधार कार्ड से जोड़ने के इस अभियान का हिस्सा बनें। सभी छात्र-छात्राएं 13 से 15 अगस्त तक ध्वज संहिता के अनुरूप अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एसडीएम संजीव ओझा, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. वीपी पांडेय, डॉ. सीमा यादव, वेदपाल सिंह, डॉ. तनु वार्ष्णेय, डॉ. फरीद खान, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. वीणा उपाध्याय, डॉ. विवेक सेंगर, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. निर्मला कुमारी, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. गिरीश कुमार मित्तल, डॉ. अतुल अरोरा, चीफ प्रॉक्टर अनिल कुमार मौजूद रहे। संचालन तनु वार्ष्णेय ने किया।