{"_id":"5d9385f88ebc3e93ad10533b","slug":"businessman-son-kidnapped-demand-for-ransom-of-10-lakhs-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कारोबारी का बेटा अगवा, 10 लाख की फिरौती मांगी, सीसीटीवी में कैद हुए अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कारोबारी का बेटा अगवा, 10 लाख की फिरौती मांगी, सीसीटीवी में कैद हुए अपहरणकर्ता
Tue, 01 Oct 2019 10:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी का बेटा युग अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के मैलरोज बाईपास इलाके से मंगलवार सुबह कारोबारी के बेटे का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के चंद घंटों बाद ही कारोबारी पिता
विज्ञापन
से दस लाख रुपये की फिरौती मोबाइल पर मांगी गई तो परिवारजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बच्चे की खोज में जुटा परिवार दौड़ता हुआ पुलिस के पास पहुंचा। खबर पर पुलिस में भी खलबली मच गई। आनन-फानन एसओजी व सर्विलांस की मदद से बच्चे की खोज शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान इलाके के ही किशन वाटिका चौराहे के एक कारखाने के बाहर लगे सीसीटीवी में बालक को बाइक पर ले जाते एक युवक कैद पाया गया। इस फुटेज में कैद युवक के हुलिया व मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने देर शाम तक दो लोग हिरासत में लिए थे। मगर देर रात समाचार लिखे जाने तक बच्चे की कुशलता को लेकर कोई खबर नहीं मिली थी। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बच्चे की खोज जारी है।
विज्ञापन
मैलरोज बाईपास स्थित कामाख्या मंदिर के पास रहने वाले हरीश चंद अग्रवाल का घर में ही हाथ के दस्ताने बनाने का कारोबार है। परिवार में पत्नी संगीता के अलावा एक 13 वर्षीय बेटा युग अग्रवाल और उससे छोटी बेटी वंशिका है। दोनों बच्चे खैर रोड के कृष्ण वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। जिनमें युग सातवीं का छात्र है।
मंगलवार को स्कूल में अभिभावक मीटिंग थी। दस बजे के बाद हरीश व उनकी पत्नी बच्चों के साथ स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच करीब 9.30 से 9.45 बजे के मध्य युग मौलवी नगर में परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। चूंकि स्कूल जाने को देरी हो रही थी।
इसलिए बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई। मगर बच्चे का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसी दौरान करीब 11 बजे एक अंजान नंबर से पिता के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने युग के अपहरण की बात बताई और उसे छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। यह सुनते ही परिवार में खलबली मच गई।
पहले परिजन पुलिस को सूचना देने बन्नादेवी पहुंचे। मगर वाकया देहली गेट का होने के कारण उन्हें देहली गेट भेजा गया। इस खबर पर देहली गेट पुलिस हरकत में आ गई। अभी पुलिस खोजबीन कर रही थी और घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही थी।
इसी बीच दोपहर करीब ढाई बजे फिरौती के लिए दूसरी कॉल भी पिता के मोबाइल पर उसी नंबर से आई। इसी बीच पुलिस ने किशन वाटिका चौराहे पर एक फैक्ट्री के बाहर लगे
सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो उसमें एक डिस्कवर बाइक सवार युवक बालक युग को लेकर जाते हुए कैद पाया गया। हालांकि उस युवक को कोई पहचान नहीं पा रहा।
मगर उस बाइक की पहचान जरूर हो गई है। इसके बाद पुलिस ने फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर व बाइक के आधार पर दो-तीन लोग हिरासत में लिए हैं।
वहीं फिलहाल अपहरण में मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस के अलावा एसओजी सर्विलांस सहित चार टीमों को खोज में लगाया गया है। देर रात तक सीओ प्रथम विशाल के नेतृत्व में टीमें बच्चे की सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुटी थीं।
-घर से सामान लेने गया बच्चा गायब हुआ है और सीसीटीवी में बाइक सवार ले जाते कैद हुआ है। पिता के फोन पर दस लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर बच्चे की सकुशल वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। बाकी जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
-अभिषेक पुलिस अधीक्षक नगर