फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blocked by alleging rigging in police recruitment examination

Aligarh News: पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर जाम लगाया

Wed, 21 Feb 2024 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Blocked by alleging rigging in police recruitment examination
पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर हंगामा करते अभ्यर्थी।  संवाद - फोटो : Samvad
दो दिन चली पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को अभ्यर्थियों ने नारेबाजी करते हुए खैर-इगलास मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। उधर अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन इगलास तहसीलदार सौंपा।
विज्ञापन



मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे युवाओं की टोली हाथों में नारे लिखे तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए खैर-इगलास मार्ग पर बस स्टैंड के समीप सड़क पर बैठ गए। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पर कोतवाल बृजेश कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन




इस दौरान युवाओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया। कहा कि चारों पालियों में हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक कर दिए गए, जिससे मेहनती युवाओं के भविष्य के लिए संकट पैदा हो गया है। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद यह युवा माने और जाम खुल सका। बाद में यह युवा गांधी स्मारक पार्क में एकत्रित हो गए, जहां इगलास तहसीलदार उदयवीर सिंह पहुंच गए। युवाओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर पुन: परीक्षा कराने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed