{"_id":"68b2b7ec4ba66ff61f059b95","slug":"bjp-leader-scorpio-stuck-in-mud-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा नेता की स्कॉर्पियो कीचड़ में फंसी, भदेसी रोड पर ई रिक्शा पलटा, सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा नेता की स्कॉर्पियो कीचड़ में फंसी, भदेसी रोड पर ई रिक्शा पलटा, सड़कों पर भरा पानी
Sat, 30 Aug 2025 02:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:06 PM IST
सार
बारिश के कारण अलीगढ़ शहर के रामघाट रोड, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, दोधपुर, जयगंज, सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर, शाहजमाल, भुजपुरा, जीवनगढ़, पला, दुर्गाबाड़ी और बेगपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
मयूर विहार कॉलोनी में बारिश के बाद सड़क पर हुई कीचड़ में फंसी भाजपा नेता की गाड़ी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर में 29 अगस्त की दोपहर हुई जमकर बारिश से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। बारिश से पद्म विभूषण व पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह के घर के बाहर भी पानी भर गया।
विज्ञापन
मयूर बिहार कालोनी में भाजपा का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो गाड़ी कीचड़ में घंटों फंसी रही। जिसे ट्रैक्टर बुला कर बड़ी मशक्कत के साथ निकाला गया। कुछ दिन पहले यहां की महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाया था। नगर आयुक्त समेत अन्य जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण भदेसी रोड पर ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मैरिस रोड पर भी जबरदस्त जलभराव हो गया।
विज्ञापन
सुबह से ही आसमान में बादल छाये थे। 11 बजे से शुरु हुई रूक-रूक कर झमाझम बारिश शाम तक जारी रही। बारिश के कारण शहर के रामघाट रोड, मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, दोधपुर, जयगंज, सुरेंद्र नगर, महेंद्र नगर, शाहजमाल, भुजपुरा, जीवनगढ़, पला, दुर्गाबाड़ी और बेगपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश से पद्म विभूषण व पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह के घर के बाहर भी पानी भर गया। जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहरवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में बारिश होने से स्कूली बच्चों को घर पहुंचने में दिक्कत उठानी पड़ी। बहुत से बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे।
विज्ञापन
भदेसी रोड पर वैदिक बिहार के पास गड्ढे में फंस कर ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें बैठी एक महिला के हाथ में गंभीर चोट आई। जमकर हुई बारिश से रामघाट रोड पर पेट्रोल पंप के पास और अन्य निचले इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। एडीए कार्यालय परिसर और गांधी आई अस्पताल के सामने पानी भर गया। सेंटर प्वाइंट व मीनाक्षी पुल से लेकर अतरौली अड्डा तक पूरा सड़क पानी भरा रहा। सराय हकीम, बाराहद्वारी व रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया। जिसके कारण यात्रियों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। पैदल यात्रियों को भी सड़कों पर चलने में कठिनाई हुई।
सड़कों से जल भराव को हटाने के लिए पंपिंग सेट मशीन और मोबाइल पंप को जगह-जगह लगा कर चालू करा दिया गया है। जिससे शहर की सड़कों पर भरा पानी कुछ घंटों में निकल जाएगा। जरुरत के हिसाब से मोहल्ले में मोबाइल पंप मशीन भेज कर जल भराव की समस्या का निदान कराया जाएगा।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त