{"_id":"6a8b5b89407837aba0089689","slug":"bike-crashes-into-bridge-safety-wall-youth-loses-his-life-aligarh-news-c-426-1-sali1011-1252-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुल की सुरक्षा दीवार से टकराई बाइक, युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुल की सुरक्षा दीवार से टकराई बाइक, युवक की गई जान
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवक रविवार तड़के मलसई गांव के पास नीम नदी पुल पर सुरक्षा दीवार से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
एटा के हाथीघाट क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर निवासी 27 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र रामसनेही शनिवार शाम अपने दोस्त राजेश कुमार के साथ बाइक से थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव हुसैपुर स्थित रिश्तेदारी में आए थे। रविवार अलसुबह करीब तीन बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान मलसई गांव के पास नीम नदी पुल पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। हादसे में जितेंद्र और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छर्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में राजेश को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।