फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BDC body found hanging from a tree

Aligarh News: पेड़ से लटका मिला बीडीसी का शव, कोर्ट के आने वाले फैसले को लेकर थे तनाव में

Fri, 24 Nov 2023 08:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 08:21 PM IST
सार

शैतान सिंह व चार अन्य पर थाना सहपऊ में 7 जुलाई 2016 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आगामी 28 नवंबर को न्यायालय द्वारा फैसला आना प्रस्तावित है। इसे लेकर शैतान सिंह मानसिक रूप से तनाव में थे।

विज्ञापन
BDC body found hanging from a tree
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

23 नवंबर देर रात्रि गोंडा के गांव मुरवार निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध हालत में उसके खेत में लगे पेड़ पर लटका मिला, सूचना पर कोतवाल विजयकांत शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


मृतक शैतान सिंह

शैतान सिंह व चार अन्य पर थाना सहपऊ में 7 जुलाई 2016 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आगामी 28 नवंबर को न्यायालय द्वारा फैसला आना प्रस्तावित है। इसे लेकर शैतान सिंह मानसिक रूप से तनाव में थे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। परिजनों को शक है कि शैतान सिंह की हत्या की गई है। 24 नवंबर सांय शव गांव आने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शैतान सिंह पर दो पुत्र व दो पुत्री हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव मुरवार निवासी 50 वर्षीय शैतान सिंह पुत्र अमर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। 23 नवंबर शाम करीब पांच बजे जब वह घर से बाहर जाने लगे तो मां ने खाना खाकर जाने को कहा। इस पर शैतान सिंह ने जवाब कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। घर के बाहर अपने बाबा से भी बात की और चले गए। काफी समय बीतने पर भी शैतान सिंह वापस नहीं आए तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिचितों के अलावा रिश्तेदारों पर भी फोन किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के सदस्य उन्हें तलाशते हुए रात्रि करीब साढे आठ बजे उनके खेतों पर पहुंचे तो शैतान सिंह का शव पेड़ पर साफी से लटका हुआ मिला। वहीं पास में ही शैतान की चप्पलों की जोड़ी, तीन गिलास व शराब व पानी के पाऊच मिले। घटना की सूचना पर कोतवाल विजयकांत शर्मा मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। जिसमें मौत का कारण हैंगिंग बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed