{"_id":"5faed70a8ebc3e9bd35722ff","slug":"auto-sector-news-city-office-news-ali248732687","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 42 करोड़ से अधिक का ऑटो कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 42 करोड़ से अधिक का ऑटो कारोबार
विज्ञापन
बन्ना देवी स्थित शोरूम में दीवाली पर गाड़ी खरीदते ग्राहक।
- फोटो : CITY OFFICE
धनतेरस एवं छोटी दिवाली पर ऑटो सेक्टर पर जमकर धनवर्षा हुई। हालांकि यह अलग बात है कि पिछले साल की तुलना में बिक्री कुछ कम रही। टॉप मॉडल गाड़ियों की कमी से ग्राहक शो रूम से मायूस होकर वापस लौटे। दो दिन में ऑटो सेक्टर में करीब 42 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
महामारी के कारण कल-कारखाने बंद हुए। छह महीने तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इसका असर आर्थिक गतिविधियों पर पड़ा है। धनतेरस, छोटी दिवाली एवं दिवाली के बहाने ऑटो सेक्टर एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की मांग इतनी अधिक थी कि टॉप मॉडल उपलब्ध कराने में डीलर नाकाम रहे। लॉकडाउन के दौरान कारखानों का बंद रहना इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। महिंद्रा के शो रूम विनीत ऑटोमोबाइल में थार, स्कार्पियो, मारुति के शो रूम देव मोटर्स में विटारा ब्रेजा और हुंडई के शो रूम शिवांग हुंडई में क्रेटा आदि उपलब्ध नहीं थे। धनतेरस के दूसरे दिन महानगर में 150 कार व कामर्शियल वाहन तथा 1500 दो पहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है। धनतेरस के पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को करीब 200 चार पहिया वाहन एवं दो हजार दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। दो दिन में 350 चार पहिया एवं 3500 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 42 करोड़ आंकी जा रही है।
शुक्रवार को करीब 25 गाड़ियों की डिलीवरी हुई। बृहस्पतिवार को मिला दें तो करीब 70 गाड़ियों की डिलीवरी हुई। थार व स्कार्पियो सहित कई मॉडल उपलब्ध नहीं हैं। - अनिल कुमार, जीएम सेल्स, विनती ऑटो मोबाइल
विज्ञापन
दो दिन में करीब 150 गाड़ियों की डिलीवरी हुई है। विटारा ब्रेजा व कुछ अन्य मॉडल नहीं होने के कारण ग्राहक मायूस होकर वापस लौट गए। अच्छा कारोबार रहा। - सुमित अग्रवाल, डायरेक्टर, देव मोटर्स
दो दिन में जनपद में सभी कंपनियों को मिलाकर करीब 3500 दोपहिया वाहन बिकने का अनुमान है। यह पिछले साल से कम, लेकिन हालात देखते हुए बहुत अच्छा है। - विकास चौधरी, डायरेक्टर विकास ऑटो
इनफील्ड शो रूम से बुकिंग करने वाले लोग लौटे निराश
रामघाट रोड स्थित इनफील्ड शो रूम में बुलेट की बुकिंग करने वाले ग्राहक मायूस होकर लौट गए। कुछ ने नाराजगी भी जाहिर की। कंपनी द्वारा बुलेट उपलब्ध नहीं कराई गई है। डीलर के आग्रह पर पुलिस के जवान शोरूम के पास चक्कर लगाते रहे, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस की गाड़ी बहुत देर तक शो रूम के बाहर लगी रही।