फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU student Tasneem wrote a book in English

अलीगढ़ : विपरीत परिस्थितियों के बावजूद एएमयू की छात्रा तस्नीम ने अंग्रेजी में लिख दी किताब

Mon, 21 Mar 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
AMU student Tasneem wrote a book in English
अंग्रेजी भाषा में ‘दियर इज स्टोरी बिहाइंड इवरी स्टोरी (हर कहानी के पीछे की कहानी है)’ किताब लिखकर एएमयू छात्रा तस्नीम कौसर इन दिनों चर्चा में हैं। माता-पिता का साया सिर से उठने के बावजूद तस्नीम कौसर ने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर यह मुकाम हासिल किया है। अपराजिता बनीं तस्नीम कई किताबों पर काम कर रही हैं, जो जल्द प्रकाशित होंगी। उनका कहना है कि वह उत्कृष्ट लेखक बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

छपरा (बिहार) निवासिनी तस्नीम ने बताया कि जब वह दो साल की थीं, तब उनकी मां का निधन हो गया था। कुछ साल बाद उनके सिर से पिता का भी साया उठ गया था। इसके बाद रिश्तेदारों की मदद से छपरा में हाईस्कूल तक पढ़ाई की। फिर एएमयू के स्कूल में 11वीं में दाखिला लिया। अब एएमयू से बीए कर रही हैं। तस्नीम ने बताया कि पिता ने ही उनमें लेखन का जुनून पैदा किया था। पिता बचपन से ही उनको पत्रिकाओं में लिखने के लिए प्रेरित किया करते थे। कई वर्षों की मेहनत के बाद उनकी पहली किताब ‘हर कहानी के पीछे की कहानी है’ छपकर आ गई है। किताब अंग्रेजी भाषा में है। इस किताब के बारे में उन्होंने बताया कि हर इंसान की एक अपनी कहानी होती है, उस कहानी को जानना चाहिए। इसके बाद उसके बारे में सोचना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति गलत बयान देता है या कुछ गलत करता है तो उसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर रहा होगा। तस्नीम ने कहा कि किताब लिखने का विचार उन्हें तब आया, जब वह ट्रेन में यात्रा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वह सफल लेखक बनना चाहती हैं ताकि उनके लिखे शब्दों से लोग प्रभावित हों। यह सफलता का पहला कदम है। वह कुछ और किताबों पर काम कर रही हैं, जो जल्द प्रकाशित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed