Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Horse Riding Captaincy Row, Student Burns Certificates

एएमयू: हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर हंगामा, छात्र ने जलाए सर्टिफिकेट, बोला- अयोग्य को बना दिया कप्तान

Sat, 28 Nov 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Nov 2026 03:29 PM IST
सार

एएमयू में हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर गेम्स कमेटी दफ्तर पर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने सभी प्रमाण पत्र जला दिए।

विज्ञापन
AMU Horse Riding Captaincy Row, Student Burns Certificates
हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर हंगामा, सर्टिफिकेट जलाते छात्र कृष्णकांत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गेम्स कमेटी दफ्तर में हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने सभी प्रमाण पत्र जला दिए। कप्तानी के लिए सात दावेदार मैदान में थे। कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से कप्तानी से वंचित किया गया है।

विज्ञापन


कृष्णकांत अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक के चतनपुर गांव के निवासी हैं। वह पिछले चार वर्षों से अधिक समय से राइडिंग क्लब के सदस्य हैं। उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया है। जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका चौथा स्थान रहा था। राज्य स्तर पर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम के चयन ट्रायल के लिए भी उनका चयन हुआ था।
विज्ञापन


भेदभाव और पक्षपात के आरोप
कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि क्षेत्रवाद और उनके हिंदू होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि राइडिंग क्लब के इतिहास में कभी कोई हिंदू कप्तान नहीं रहा है। वर्ष 2025 में उन्होंने अपने खर्च पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। उस समय सचिव के भतीजे ने उन्हें जाने से रोकने की धमकी दी थी। ट्रायल के दौरान चयन समिति के सदस्य यूनुस मुर्तजा ने उनकी सभी उपलब्धियों को नजरअंदाज करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अयोग्य उम्मीदवार को कप्तानी देने का दावा
कृष्णकांत का कहना है कि जिसे कप्तान बनाया गया है वह पूरी तरह अयोग्य है। उस छात्र पर नकल करने के मामले में अनुशासन समिति की कार्रवाई हो चुकी है। उसके प्रवेश का कोई वैध प्रमाण भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने मांग की है कि वर्तमान चयन नोटिस को रद किया जाए। नया चैंपियनशिप नोटिस जारी कर नए सिरे से प्रक्रिया पूरी की जाए।

छात्र कृष्णकांत यह बोले
छात्र कृष्णकांत ने कहा कि वह चार साल से अधिक समय से राइडिंग क्लब के सदस्य हैं। उनका आरोप है कि कप्तानी में क्षेत्रवाद और भेदभाव हुआ है। वह हिंदू समाज से आते हैं, इसलिए उन्हें टारगेट किया गया। आज तक राइडिंग क्लब का कोई हिंदू कप्तान नहीं बना। 2025 में वह सात सदस्यों की टीम में अकेले ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने खर्चे पर नेशनल के लिए डबल क्वालीफाई किया था। उस समय भी तत्कालीन कप्तान ने उन्हें जाने से रोकने की बात कही थी। अनुमति मिलने के बाद भी उन्हें अच्छा घोड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया। 

उन्होंने कहा कि घोड़ों की मांग उठाने पर सचिव ने नाम पूछकर सस्पेंड करने और शो-कॉज निकालने की बात कही। स्क्वॉड ट्रायल के दौरान चयन समिति के सदस्य यूनुस मुर्तजा ने भी कहा था कि उनके सारे अचीवमेंट धरे रह जाएंगे। कृष्णकांत ने दावा किया कि उन्होंने तीन-चार साल में तीन बार नेशनल में एएमयू का प्रतिनिधित्व किया है। स्टेट में उनका गोल्ड है। जूनियर नेशनल में उनकी ऑल इंडिया फोर्थ पोजीशन आई थी। इंडियन टीम के चयन ट्रायल के लिए भी उनका चयन हुआ था। 

सर्टिफिकेट दिखाते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद भी उन्हें नजरअंदाज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिसे कप्तान बनाया गया है, वह अयोग्य है। उनका कहना है कि संबंधित छात्र चीटिंग में पकड़े गए थे और उन पर डीसी बैठी थी। कृष्णकांत की मांग है कि कप्तानी वाला नोटिस वापस लिया जाए और नए सिरे से चैंपियनशिप का नोटिस निकाला जाए। वह लोधा ब्लॉक के गांव चतनपुर के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed