फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ambani, Adani and Tata want to set up industries in the state

प्रदेश में उद्योग लगाना चाहते हैं अंबानी, अडानी और टाटा

Sun, 21 Jan 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ambani, Adani and Tata want to set up industries in the state
दीप जलाकर शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
शहर में शनिवार को ऐतिहासिक अलीगढ़ महोत्सव (138 वीं नुमाइश) का शुभारंभ हो गया। नुमाइश का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुकेश अंबानी, रतन टाटा एवं अडानी उद्योग लगाना चाहते हैं। अगले चार साल में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान का सर्वोत्तम प्रदेश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बना रहे हैं। पिछले 9 महीने में प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुकेश अंबानी, रतन टाटा एवं अडानी उद्योग लगाना चाहते हैं। अगले चार साल में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान का सर्वोत्तम प्रदेश बन जाएगा। वे शनिवार को नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि नाट्यशाला में राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में अलीगढ़ महोत्सव का उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ऐतिहासिक अलीगढ़ महोत्सव (138 वीं नुमाइश) का उद्घाटन गुब्बारे एवं कबूतर उड़ाकर किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का उत्तर प्रदेश बना रहे हैं। पिछले 9 महीने में प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इसकी वजह से देश-विदेश के उद्यमी यहां निवेश की इच्छा जता रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना पर काम कर रहे हैं। इससे 20 लाख नौजवानों को रोजगार मिलने की संभावना है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से अलीगढ़ का ताला ही नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के उत्पादों को अंतराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। 21-22 फरवरी को प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व जिलाधिकारी हृषिकेश भास्कर यशोद ने 138 वीं नुमाइश के अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पद्मभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध कवि गोपाल दास नीरज एवं संचालन उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अमृता सिंह तथा वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त वरुण कुमार ने किया। 


इस अवसर पर मेयर मो. फुरकान, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, आईजी डॉ. संजीव कुमार, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सांसद सतीश कुमार गौतम, नगर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान एवं इगलास विधायक राजवीर सिंह दिलेर, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एडीए सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव सहित जिले के तमाम अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed