फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather

नौतपा आज से, पारा @ 43 डिग्री

Sun, 24 May 2020 09:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Weather
तेज धूप में छाता लगाकर जाती महिला। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। ये संकेत नौतपा के हैं। दरअसल, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाता है। विगत कुछ वर्षों से सूर्य 25 मई के आसपास ही रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस वर्ष भी सूर्यदेव रविवार 24 मई की रात 2 बजकर 32 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आठ जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस अवधि के नौ दिन यानी 25 मई से 2 जून तक को नौतपा कहा जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि नौतपा के सभी दिन पूरे तपें तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि सूर्य के वृष राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है। जिसमें तेज गर्मी रहने पर बारिश के अच्छे योग बनते है। बताया कि रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा होता है। सूर्य जब चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो सूर्य इस नक्षत्र को अपने प्रभाव में ले लेता है। जिसके कारण ताप बहुत अधिक बढ़ जाता है। इससे आंधी और तूफान आने लगते है।
विज्ञापन

महिलाएं मेहंदी लगाएं, पुरुष सिर ढक कर रखें
तापमान बढ़ने पर शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होता है, जिसके कारण डायरिया, पेचिस, उल्टियां होने की संभावना बढ़ जाती है। नींबू पानी, लस्सी, मट्ठा (छांछ), खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजे का भरपूर प्रयोग करें। बाहर निकलते समय सिर को ढक कर रखें, अन्यथा बाल बहुत तेजी से सफेद होंगे और झड़ेंगे। नौतपा के दौरान महिलाएं हाथों और पैरों में मेहंदी लगाती हैं। क्योंकि मेहंदी की तासीर ठंडी होने से गर्मी से राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के योग बन रहे, पैदावार अच्छी होगी
इस वर्ष प्रमादी नामक संवत्सर के राजा बुध हैं और रोहिणी का निवास संधि में है। इससे बारिश तो समय पर आ जाएगी लेकिन कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हो सकती है। इस बार देश के रेगिस्तानी और पर्वतीय इलाकों में ज्यादा बारिश हो सकती है। बारिश के कारण अनाज और धान की पैदावार अच्छी रहेगी। जौ, गेहूं, राई, सरसों, चना, बाजरा, मूंग की पैदावार आशा अनुकूल होगी।

दोपहर में सड़कों से लेकर गलियों तक में सन्नाटा
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रहा। जिससे लोग खासे परेशान रहे। दोपहर में सड़कों से गलियों तक सन्नाटा रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सर्वाधिक गरमी रहेगी। तापमान लगभग 44 से 45 डिग्री तक पहुंचेगा। 30 और 31 मई को गरज चमक के साथ कुछ बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश भी हो सकती है। एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अभी इस पखवाड़े में जब तापमान अधिक बढ़ेगा तो गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed