{"_id":"5fde48c28ebc3e3b9a5e07dc","slug":"aligarh-protest-jammed-at-civil-gate-in-protest-against-the-lawsuit-city-office-news-ali251568766","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अधिवक्ता पर मुकदमे के विरोध में दीवानी गेट पर जाम, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अधिवक्ता पर मुकदमे के विरोध में दीवानी गेट पर जाम, प्रदर्शन
विज्ञापन
अलीगढ़: दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता पर एफआईआर के विरोध में सिविल लाइन इंस्पेक्टर और अधिवक?
- फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सिविल लाइंस थाने में अधिवक्ता मो.जोरेज पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार शाम अधिवक्ता उग्र हो गए और दीवानी गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। हालांकि, खबर पर कुछ ही देर में सीओ तृतीय व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस पहुंच गए, जिन्होंने समझाकर अधिवक्ताओं को शांत किया। इधर, इस प्रकरण के बाद पुलिस ने जकरिया मार्केट से इस मुकदमे के संबंध में दो लोग भी हिरासत में लिए हैं।
भमोला निवासी प्रापर्टी डीलर अरुण पर 15 दिसंबर की शाम जमालपुर के पास हमला हुआ था। इस हमले में तीसरे दिन सिविल लाइंस में चार नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें अधिवक्ता जोरेज का भी नाम है। इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो काफी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित होकर शनिवार शाम दीवानी गेट पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। अनूपशहर रोड पर जाम भी लगा दिया। इस दौरान दीवानी चौकी इंचार्ज ने उन्हें रोकने व समझाने का प्रयास किया तो अधिवक्ताओं की चौकी प्रभारी से नोकझोंक तक हो गई।
बाद में खबर पर सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे पहुंचे। उनके सामने यह तर्क रखा गया कि किसी की पैरोकारी करने वाले अधिवक्ता पर मुकदमा कहां का कानून है। बाद में पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और कहा कि जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। तब अधिवक्ता शांत हुए। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शारिक एडवोकेट, मो. जावेद एडवोकेट आदि मौजूद रहे। इधर, इस मुकदमे के संबंध में पुलिस ने जकरिया मार्केट से दो लोगों को हिरासत में लिया है।