{"_id":"67ef9882f265b8794508e1ea","slug":"aligarh-pharma-company-gets-notice-for-tax-evasion-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फार्मा कंपनी को कर चोरी का थमाया नोटिस, मांगा जवाब, जांच पड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फार्मा कंपनी को कर चोरी का थमाया नोटिस, मांगा जवाब, जांच पड़ताल जारी
Fri, 04 Apr 2025 02:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:00 PM IST
सार
आरोप है कि कंपनी पति और पत्नी के नाम से दर्ज है। जांच में स्पष्ट हुआ कि उत्पाद खरीद 230 लाख रुपये की हुई। इसमें मासिक बिक्री 50 लाख रुपये की है, जबकि पांच से सात लाख रुपये की बिक्री पर ही कर दिया गया है।
विज्ञापन
नोटिस जारी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने आगरा-मथुरा बाईपास रोड पर एक फार्मा उत्पाद कंपनी में लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी है। विभाग की ओर से इसकी जांच पड़ताल जारी है। कंपनी मालिक को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में कंपनी मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। विभाग भी आकलन में जुटा है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक यह कंपनी पति और पत्नी के नाम से दर्ज है। जांच में स्पष्ट हुआ कि उत्पाद खरीद 230 लाख रुपये की हुई। इसमें मासिक बिक्री 50 लाख रुपये की है, जबकि पांच से सात लाख रुपये की बिक्री पर ही कर दिया गया है। इसको लेकर कंपनी मालिक को नोटिस दे दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग ने सासनी गेट में चार अन्य प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। सभी जगह नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इनकी जांच में कई विसंगतियां मिली हैं।
विज्ञापन
फार्मा कंपनी के प्रकरण में अभी जांच चल रही है। केस फाइनल नहीं हुआ है। व्यापारी को नोटिस दिया है। उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया है। अन्य कुछ फर्मों में भी जांच जारी है।-आरके सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एसआईबी।