फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः स्थायी लाइसेंस का स्लॉट नहीं बढ़ने से सैकड़ों आवेदक परेशान

Wed, 22 Sep 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आरटीओ केडी सिंह गौर। - फोटो : CITY OFFICE
स्थायी लाइसेंस का स्लॉट न बढ़ने से जनपद के सैकड़ों आवेदक परेशान हैं। फीस कटवाने के बाद भी इन आवेदकों को स्लॉट नहीं मिल रहा है। जबकि कई आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस की अंतिम तिथि करीब आ गई है। अंतिम तिथि गुजरने के बाद नियमानुसार आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए पहले आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

अपर परिवहन आयुक्त आईटी ने पत्र जारी कर कई जनपदों के स्थायी लाइसेंस स्लॉट बढ़ा दिए हैं। लेकिन अलीगढ़ में नहीं बढ़े हैं। यहां प्रतिदिन स्थायी लाइसेंस के लिए सिर्फ 100 स्लॉट जारी होते हैं। हालांकि आवेदनकर्ताओं की संख्या इससे अधिक रहती है। ऐसे में एक हजार रुपये की फीस कटवाने के बाद भी आवेदकों को तिथि नहीं मिल रही है। नियमानुसार, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहले आवेदक को लर्निंग लाइसेंस लेना पड़ता है। लर्निंग लाइसेंस छह महीने के लिए वैध रहता है। लर्निंग लाइसेंस जारी होने के एक महीने बाद स्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में लोगों ने स्थायी लाइसेंस के लिए एक हजार रुपये की फीस तो कटा दी है। लेकिन उन्हें स्थायी लाइसेंस के लिए स्लॉट ही नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में 400 से 450 आवेदक परेशान चल रहे हैं।
विज्ञापन

स्थायी लाइसेंस की फीस जमा कर दी है, मगर स्लॉट नहीं मिल रहा। जबकि लर्निंग लाइसेंस की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। अगर समय से स्लॉट नहीं मिला तो लर्निंग लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। - सुमित गौड़ पुत्र विनोद गौड़, बरौली भीकम, गोंडा, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अगस्त को फीस जमा करवाई थी। एक महीने से ज्यादा हो गया, लेकिन अभी तक स्लॉट नहीं मिला। लर्निंग लाइसेंस की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। समय से स्लॉट नहीं मिला तो लर्निंग तो निरस्त होगा ही। -पवन कुमार पुत्र आलोक कुमार, चितनगला सालारपुर, अतरौली, अलीगढ़।

परिवहन मुख्यालय की तरफ से अलीगढ़ का स्लॉट नहीं बढ़ाया है। इसका मुख्य कारण है कि हमारे पास आरआई नहीं है। हाथरस आरआई संतोष कुमार ही आधा दिन अलीगढ़ का काम देखते हैं। जनता की समस्या को भी अवगत करा चुका हूं। फिर भी बुधवार को मुख्यालय में बात कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करूंगा। -केडी सिंह गौर, आरटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed