फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों पर हमला, एक गंभीर

Tue, 31 May 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मारपीट के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार करने पहुंचे। - फोटो : CITY OFFICE
सासनी गेट क्षेत्र के महेंद्र नगर इलाके में सोमवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों पर छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उन्हें जमकर पीटा गया और लूटपाट की गई। यह घटना एक रेस्टोरेंट पर हुई है। इस हमले में एक पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से महुआखेड़ा हाजीपुर के रहने वाले परिषद के विभाग संयोजक तनिष्क प्रताप सिंह अपने साथी पदाधिकारी सागर मौर्य, मधुर माहेश्वरी, आयुष शैलानी संग महेंद्र नगर स्थित रेस्टोरेंट पर गए थे। वहां उनके कुछ साथी पहले से बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद महेंद्र नगर के अर्पित यादव ने बेवजह गाली गलौज करते हुए मौजूद युवतियों से छेड़खानी कर रहा था। जब एतराज जताया गया तो अर्पित ने अपने साथी नकुल, दुर्गेश सहित अन्य छह सात लोग बुला लिए। उन्होंने सागर मौर्य व तनिष्क पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से पीटा गया और तमंचे आदि से धमकाया गया। इस दौरान तनिष्क की सोने की जंजीर व जेब से रुपये छीनकर आरोपी धमकाते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इस खबर पर भाजयुमो उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव सीटू चौधरी आदि भी पहुंच गए। पुलिस भी बुला ली गई। सागर के सिर में गंभीर चोट के चलते उसे पहले जिला अस्पताल और फिर वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया है। इस हमले में तनिष्क व अन्य के भी चोट आई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी भी देखे और मेडिकल पहुंचकर सीओ ने पूरा प्रकरण समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सासनी गेट पंकज मिश्रा के अनुसार मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा व जांच आदि कार्रवाई की जा रही है। इधर, इस घटना को लेकर एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव सीटू चौधरी ने कहा है कि हमारे साथी ने छेड़खानी का विरोध किया। इसी बात पर गुंडई की गई है। अगर 12 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर के सभी कॉलेज बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह अमित गोस्वामी ने भी चेतावनी दी है। कहा है कि शासन स्तर पर यह प्रकरण पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed