फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : टीआर कॉलेज में खुलेगा ई-छात्रा सुविधा केंद्र

Mon, 30 May 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
टीकाराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन, प्रवेश परीक्षा फॉर्म, छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म भरने के लिए अब साइबर कैफे व कंप्यूटर सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। ई-छात्रा सुविधा केंद्र के माध्यम से यह सुविधा उनको महाविद्यालय परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पुरातन छात्रा समिति की सहायता की ली जाएगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, बीएड, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में चार हजार छात्राएं पढ़ रही हैं। छात्राओं को वेब रजिस्ट्रेशन, प्रवेश परीक्षा फॉर्म, छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म भरने के लिए साइबर कैफे और कंप्यूटर सेंटर जाना पड़ता है, जहां उनसे अधिक शुल्क वसूला जाता है। साथ ही, उनके फोटो व मोबाइल नंबर के दुरुपयोग की भी आशंका रहती है। इसी के चलते महाविद्यालय प्रशासन ने परिसर में ही कंप्यूटर सेंटर संचालन की कवायद शुरू कर दी है। प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने बताया कि ई-छात्रा सुविधा केंद्र के संचालन के लिए पुरातन छात्रा समिति की मदद ली जाएगी। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द से केंद्र का संचालन शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed