फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

नर्सिंग होम संचालक को पीटा, अगवाकर छोड़ा

Sat, 30 Apr 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
गांधीपार्क क्षेत्र के बौरना स्थित प्रकृति हॉस्पिटल के संचालक से कार सवार युवकों द्वारा दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई और मारपीट कर कार में डाल ले गए। बाद में धमकी देकर कमालपुर के एक नर्सिंग होम में ले जाकर बंद कर दिया। किसी तरह वहां से छूटकर आए संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, मूल रूप से रोहिना सिंहपुर के प्रदीप कुमार का बौरना के पास प्रकृति हॉस्पिटल है। बृहस्पतिवार रात वह बौरना तिराहे पर चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी कार सवार पांच युवक आए और उसे मारपीट कर कार में डालकर कमालपुर के नर्सिंग होम ले गए, जहां ले जाकर उसे पीटते हुए दस लाख रुपये मांगे और बंद कर दिया। मगर किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर आया। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में देर रात हंगामे के बाद हुआ समझौता
रामघाट रोड इलाके के नर्सिंग होम में बृहस्पतिवार रात प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में देर रात चले हंगामे के बाद मध्य रात्रि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मूल रूप से अतरौली नगाइचपाड़ा की महिला रजनी की प्रसव के चंद घंटों बाद मौत हो गई थी। इस मामले में रजनी के पति आकाश वाल्मीकि की ओर से थाने में तहरीर दी गई, जिसमें इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामले में देर रात पुलिस के समझाने और अस्पताल प्रबंधन के प्रयास से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार परिवार की ओर से तहरीर पर कार्रवाई नहीं कराई गई। मगर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed