फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

मेजबान एएमयू का विजय अभियान जारी

Sun, 06 Oct 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में यूपी पुलिस और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम कोट करती। - फोटो : CITY OFFICE
59 वीं सीनियर पुरुष/महिला यूपी स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मेजबान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का विजय अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन, एएमयू गेम्स कमेटी के संयुक्त तत्वावधान व जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के सहयोग से होने वाली प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेजबान एएमयू ने लखनऊ यूनिवर्सिटी को 68-51 से हराया। जौनपुर यूनिवर्सिटी ने आगरा को 59-43 से शिकस्त दी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने बरेली को 39-29, बागपत ने बलिया को 99-22, बिजनौर ने इलाहाबाद को 40-19, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने सोनभद्र को 49-40 से हराया। महिला वर्ग में नार्थ ईस्टर्न रेलवे ने कानपुर को 88-21, आगरा ने गाजियाबाद को 36-17, अलीगढ़ ने बरेली को 40-26 व एएमयू ने आजमगढ़ को 40-31 से हराया।

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी व जिमखाना क्लब के अध्यक्ष डॉ. जमील अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी डीके वर्मा, दीपक कुमार, सौरभ गुप्ता, नूरुद्दीन, रजनीश तिवारी, दिलीप निषाद, सुमित सिंह, वीर प्रताप सिंह, अभिनव आदि रहे। टेक्निकल इंचार्ज चंदा मियां रहे। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स अनीस उर रहमान, असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन अरशद महमूद, खुसरो मारूफ, मजहर उल कमर, नावेद, तुफैल उर रहमान, मोहम्मद गुफरान, अली अकबर, डॉ. फैसल शेरवानी, इमरान शिब्ली, राकेश चौधरी, सरदार हुसैन, मोहम्मद शहाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed