फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh market News

त्योहार के वैक्सीन से कारोबार को नया जीवन, धनतेरस-छोटी दिवाली में एक अरब का कारोबार

Sat, 14 Nov 2020 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Aligarh market News
रेलवे रोड बाजार में खरीदारी के ल‌िए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
महामारी से कराह रहे कारोबार को त्योहार के ‘वैक्सीन’ से नया जीवन मिला है। लड़खड़ाता हुआ कारोबार अरबों तक पहुंच गया है। बाजार का सन्नाटा टूटा है और व्यापारी एवं ग्राहकों के बीच में उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन

महामारी के कारण पिछले सात महीने से बाजार बेहाल है। इस आग में उद्योग धंधे एवं कारोबार बुरी तरह झुलस गए हैं। मालिक से लेकर श्रमिक तक इस दौर से निकलने को व्याकुल हैं। त्योहार के कारण एक तरह से थम चुके कारोबार में गति आने से निराशा का बादल छटा है। बाजार, उद्यमी, व्यापारी एवं ग्राहकों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दो दिन में ऑटो, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, रीयल एस्टेट में एक अरब का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जो बदलते हुए बाजार के लिए संजीवनी से कम नहीं है।
विज्ञापन

40 करोड़ से अधिक का सोना-चांदी एवं इलेक्ट्रॉनिक कारोबार
सोना-चांदी एवं इलेक्टॉनिक कारोबार पर लक्ष्मी-गणेश की मेहरबानी है। पिछले दो दिन में 40 करोड़ से अधिक का कारोबार का अनुमान है। सोना-चांदी के सिक्के, गहनों के अतिरिक्त सबसे अधिक वाशिंग मशीन की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस एवं छोटी दिवाली को लेकर बाजार में दो दिन बहार रही। लोगों ने जमकर जरूरी सामानों की खरीदारी की है। चांदी के 10, 20, 50 और 100 ग्राम तथा सोने के एक से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्कों की बंपर बिक्री हुई है। इसके साथ ही चांदी की मूर्ति, बर्तन, ग्लास, कटोरी, थाली, दीपक एवं घंटी आदि की अच्छी मांग रही। सोने के सिक्के एवं गिन्नी के अतिरिक्त अंगूठी, टॉप्स, चूड़ी, चेन, पेडेंट, नोज रिंग आदि की खूब बिक्री हुई है। सहालग का समय होने के कारण सेट भी बिके हैं। इसी तरह इलेक्टॉनिक कारोबार भी महीनों बाद उठा है। सबसे अधिक वाशिंग मशीन की बिक्री हुई है। म्यूजिक सिस्टम, माइक्रोवेव, फ्रीज, एलईडी आदि की सबसे अधिक मांग देखी गई। सहालग के कारण भी एलईडी, फ्रीज व वाशिंग मशीन आदि की खूब बिक्री हुई है। मोबाइल, लैपटॉप एवं कंप्यूटर का कारोबार करोड़ों में हुआ है।
रियल एस्टेट कारोबार भी उठने लगा है। ऑनलाइन कारोबार भी करोड़ों में हुआ है।
दो दिन धनतेरस पड़ने से काफी फायदा हुआ है। दोनाें दिन मिलाकर काम संतोषजनक है। आने वाले समय में बाजार की चमक लौटने की उम्मीद जगी है। - विजय अग्रवाल, सोनी ज्वैलर्स
इस बार धनतेरस पर सबसे अधिक ज्वैलरी की मांग रही। व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए लोगों ने ज्वैलरी खरीदी है। रिंग, पेडेंट, मंगलसूत्र आदि की खूब बिक्री हुई है। - किशन दीक्षित, स्टोर मैनेजर, तनिष्क
दो दिन में उम्मीद से अच्छा काम हुआ है। सबसे अधिक मांग वाशिंग मशीन की रही। उसके बाद म्यूजिक सिस्टम, माइक्रोवेव, एलईडी एवं फ्रीज की मांग रही।- मनप्रीत सिंह, प्रीत इंटरप्राइजेज

त्योहार से बाजार में नई जान आई है। सहालग के कारण बिक्री में इजाफा हुआ है। लोग एक साथ वाशिंग मशीन, एलईडी, फ्रीज आदि खरीद कर ले गए हैं। - ओम प्रकाश मास्टर, मास्टर रेडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed